LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bettiah Dead Body Freezer: बेतिया में आम जनता के लिए उपलब्ध हुआ डेड बॉडी फ्रीजर, महापौर गरिमा देवी सिकारिया और रोहित सिकारिया की पहल

Bettiah Dead Body Freezer: बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया और उनके पार्षद पति रोहित कुमार सिकारिया की पहल पर रोटरी क्लब में निःशुल्क डेड बॉडी फ्रीजर उपलब्ध कराया गया। यह सुविधा आम जनता के लिए उपयोगी साबित होगी।

Bettiah Dead Body Freezer
बेतिया डेड बॉडी फ्रीजर- फोटो : news4nation

Bettiah Dead Body Freezer: प•चम्पारण की बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया के नगर पार्षद पति रोहित कुमार सिकारिया द्वारा अपने निजी कोष से बेतिया रोटरी क्लब को निःशुल्क उपलब्ध कराए गए मर्चुरी अर्थात "डेड बॉडी फ्रीजर" की सुविधा । आज से आम जनता के लिए उपलब्ध करा दी गई। इसके लिए रोटरी क्लब के तत्वधान में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 के नया बाजार में बने निगम के सामुदायिक भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया। 

रोटरी क्लब के अध्यक्ष व जिला के नामचीन चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि यह फ्रीजर रोटेरियन रोहित सिकारिया के सौजन्य से उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि बहुत बार लोगों को शव अंतिम संस्कार के लिए अपने सगे संबंधियों के आगमन के इंतजार में सुरक्षित बचाए रखने के लिए मर्चुरी जैसी सुविधा जरूरी होती है। वही महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि मर्चुरी अर्थात शव को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे ड्रिप फ्रीजर की समय पर सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाने से संबंधित परिजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसी आवश्यकता को देखते हुए हम लोगों के द्वारा सामुदायिक भवन में यह डेड बॉडी फ्रीजर उपलब्ध कराया गया है। जिसे जरूरतमंद लोग समय पर इसका उपयोग समय के अनुसार कर सकेंगे।

Diarch GO

डेड बॉडी फ्रीजर की सुरक्षा और सुविधा

डेड बॉडी फ्रीजर की सुरक्षा और सुविधा मुहैया कराने की जिम्मेदारी वार्ड 9 की माननीया नगर पार्षद के पति अनुराग वर्णवाल द्वारा उपलब्ध कराया जाना स्वीकार करना भी एक बड़ी मानवीय सेवा है। क्योंकि किसी परिवार को इसकी आवश्यकता आधी रात को भी पड़ सकती है। इस मौके पर डॉ प्रदीप कुमार, इकबाल रजा, डॉ रमेश चंद्रा, धनंजय शर्मा, सुजय सिन्हा, अबुल ऐश, सुशील चौबे आदि उपस्थित रहे।

प•चम्पारण बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट