LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bettiah MNREGA Haat Bazaar: जन्माष्टमी पर मझौलिया को बड़ी सौगात! मंत्री रेणु देवी और सांसद संजय जायसवाल ने किए सड़क, हाट बाजार और पुल निर्माण का शिलान्यास

Bettiah MNREGA Haat Bazaar: जन्माष्टमी पर मझौलिया को बड़ी सौगात मिली। मंत्री रेणु देवी और सांसद संजय जायसवाल ने सड़क, मनरेगा हाट बाजार और पुल सहित कई योजनाओं का शिलान्यास किया।

Bettiah MNREGA Haat Bazaar
सड़क व पुल का शिलान्यास- फोटो : news4nation

Bettiah MNREGA Haat Bazaar: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार (16 अगस्त 2025) को बेतिया के मझौलियावसियों को बहुत बड़ा सौगात मिला है। बिहार की पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग की मंत्री रेणु देवी और सांसद डॉ.संजय जायसवाल ने संयुक्त रूप से महना से मझौलिया जर्जर सड़क के नवनिर्माण के लिए शिलान्यास किया ।उक्त सड़क शारदा कंट्रकशन लिमिटेड के द्वारा बनाया जाएगा ।जिसकी लागत राशि लगभग तीन करोड़ पंद्रह लाख रुपए है। 

शिलान्यास से लोगो में हर्ष देखा जा रहा है।तत्पश्चात तैतीस लाख सड़सठ हजार की लागत से बनने वाले पुराने बाजार में मनरेगा हाट बाजार का शिलान्यास मंत्री रेणु देवी, सांसद डॉ संजय जायसवाल तथा मझौलिया मुखिया सत्यप्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। वही लाल सरैया पंचायत से रुलाई पंचायत को जोड़ने वाली धनौती नदी पर पुल  के साथ साथ कई योजनाओ का मंत्री और सांसद ने शिलान्यास किया। 

हाट बाजार से लोगो को काफी लाभ होगा

मंत्री रेणु देवी ने कही कि मनरेगा हाट बाजार से लोगो को काफी लाभ होगा । व्यापारियों को काफी सुविधा होगी ।सब्जी विक्रेता ,मांसाहार विक्रेताओं की अलग अलग सुविधा मिलेगी ।वहीं महना से मझौलिया चीनी मिल तक जर्जर सड़क का कायाकल्प होने जा रहा है जिसकी मांग काफी दिनों से की जा रही थी।मंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की सरकार को फिर से आशीर्वाद देने की अपील की । 

डबल इंजन की सरकार में  विकास का रथ दौड़ने लगा- सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल 

मौके पर उपस्थित सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में  विकास का रथ दौड़ने लगा है। मझौलिया की सबसे बड़ी समस्या महना से मझौलिया की सड़क का निर्माण होने जा रहा है। जिससे आवागमन करने में अब कोई कठिनाई नहीं होगी ।साथ ही लाल सरैया और रुलही गांव को जोड़ने वाला यह पुल दोनों गांव  व कई पंचायतो को राहत देगा l जो  भवानी कंस्ट्रक्शन के द्वारा बनाया जा रहा है मनरेगा हाट बाजार के निर्माण से व्यापारियों को सुविधा होगी और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगी । कार्यक्रम का संचालन कर रहे मुखिया सत्य प्रकाश ने आगत अतिथियों का  धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि मझौलिया वासियो के लिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंत्री एवं सांसद के द्वारा सौगात दिया गया है।

NSIT
Nsmch

 प•चम्पारण बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट