LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime: बिहार में क्रेटा गैंग का खात्मा, पुलिस ने लूट की साजिश को किया नाकाम, हथियार के साथ दो शातिर गिरफ्तार

Bihar Crime: बिहार में क्रेटा गैंग का पुलिस ने खात्मा कर दिया है. पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime: बिहार में क्रेटा गैंग का खात्मा, पुलिस ने लूट क
क्रेटा गैंग का खात्मा- फोटो : ASHISH

BETTIAH : जिले के मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो ऐसे शातिर अपराधियों को दबोच लिया, जो शहर के एक बड़े कारोबारी को लूटने की साज़िश रच रहे थे। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने न सिर्फ एक संभावित वारदात को टाल दिया, बल्कि यह भी साफ़ कर दिया कि बेतिया पुलिस अपराध की हर हरकत पर नज़र रखे हुए है।बेतिया में शुक्रवार की शाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

सदर डीएसपी विवेक दीप ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि शाम क़रीब सात बजे मुफस्सिल थाना को गुप्त इत्तिला मिली कि एक क्रेटा गाड़ी में कुछ लोग हथियार लेकर बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एसपी के निर्देश पर डीएसपी विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मैन्युअल और टेक्निकल इनपुट के आधार पर गाड़ी की लोकेशन ट्रेस की और मनसा टोला हीरो एजेंसी के पास क्रेटा गाड़ी को घेर लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस को एक पिस्टल (मेड इन U.S.A), दो खाली मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। गाड़ी में सवार दोनों अपराधियों को वहीं से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने क्रेटा गाड़ी और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात की योजना स्वीकार की है। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके तार किसी बड़े गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं।

डीएसपी ने साफ़ कहा कि बेतिया पुलिस हर क़दम पर मुस्तैद है। चुनावी माहौल में किसी भी असामाजिक तत्व को बख़्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था और सख़्त की जा रही है।दोनों गिरफ़्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में चल रहे अपराधिक नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार छापेमारी और निगरानी जारी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशीष कुमार