LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Road Accident: बिहार में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बारातियों को रौंदा, तीन की मौत, 16 की हालत गंभीर

Bihar Road Accident: बिहार में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है।..

Betia horror crash Speeding car rams
बिहार में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: बिहार में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है।पश्चिम चम्पारण के लौरिया थाना क्षेत्र के  लौरिया–बगहा एनएच 727 पर सिसवनिया पंचायत के विशुनपुरवा के पास तेज़ रफ्तार कार ने बारातियों की भीड़ में घुसकर तीन लोगों की जान ले ली, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर चीख–पुकार और कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार अचानक अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसी और देखते ही देखते खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

सड़क किनारे खड़े बाराती नरकटियागंज के मलदहिया पोखरिया से बिशुनपुरवा पहुंचे थे, जहां विवाह कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान तेज़ गति से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय मुखिया, ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर घायलों को लौरिया सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल परिसर में अफरा–तफरी का माहौल रहा और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि घायलों की पहचान और उनकी सही संख्या का निर्धारण करने में भी कठिनाई आने लगी।

इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान बिशनपुरवा निवासी दिनेश कुमार (पिता–मुंशी कुशवाहा) के रूप में की गई है। अन्य दो मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही लौरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों ने चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक, तनाव और ग़म का माहौल व्याप्त है। लोगों का कहना है कि एनएच पर लगातार बढ़ती तेज़ रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग से दुर्घटनाओं का सिलसिला बढ़ रहा है, जिस पर प्रशासन को सख्ती से नियंत्रण करना चाहिए।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशीष कुमार