LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Politics : वोटर अधिकार यात्रा से पहले बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा-मम्मी से पूछे, कबाड़ के भाव क्यों बेचा चनपटिया चीनी मिल

Bihar Politics : वोटर अधिकार यात्रा से पहले बीजेपी सांसद ने

BETTIAH : वोटर अधिकार यात्रा से पहले भाजपा सांसद सह लोकसभा सचेतक डॉ संजय जायसवाल ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा की 28 अगस्त की रात जिस कुड़िया कोठी मैदान में राहुल गांधी रात बिताएंगे । वह चनपटिया चीनी मिल की है। क्या राहुल गांधी एक बार अपनी मम्मी से सवाल पूछेंगे कि उनकी मम्मी ने क्यों इस मिल को दो करोड़ में कबाड़ी वाले को बेच दिया। 

नौतन के जिस रास्ते से होकर वो गोपालगंज जाएंगे तो एक बार राहुल और तेजस्वी नीतीश कुमार को जरूर धन्यवाद देंगे। क्योंकि वह नीतीश कुमार के बनवाए पुल से ही गोपालगंज जाएंगे। पहले गोपालगंज जाने में 110 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी जो अब उन्नीस किलोमीटर हो गई है। एक बार तेजस्वी यादव से पूछेंगे कि उनके मम्मी पापा के शासन में ये इलाका डकैतों का इलाका था। 

डकैती, हत्या और अपहरण सरेआम होती थी। बैलेट पेपर की लूट होती थी। उसे वोट चोरी कहते हैं। तेजस्वी यादव ,राहुल गांधी और लालू यादव लगातार बाबा साहब का अपमान करते आ रहे है।

वही रामनगर भाजपा विधायक भागीरथी देवी ने कहा की स्टालिन द्वारा बिहार यूपी के लोगों पर शौचालय सफाई करने की बात पर कहा कि आज स्टालिन मुजफ्फरपुर की धरती से पूरे बिहार के लोगों से माफी मांगे। तेजस्वी, राहुल गांधी जानबूझकर ऐसे लोगों से बिहार का अपमान करवाते हैं। इस मौके पर चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह,  रामनगर विधायक भागीरथी देवी सांसद डॉ.संजय जायसवाल उपस्थित रहे।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट