LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

केले की खेती में मुनाफे का फॉर्मूला! वैज्ञानिक तरीके से ऐसे खेती करें किसान, एक एकड़ में होगी 5 लाख तक की कमाई

Bihar Banana Farming: अगर किसान कम लागत में बेहतर आमदनी चाहते हैं तो केले की वैज्ञानिक तरीके से खेती उनके लिए मुनाफे का मजबूत जरिया बन सकती है।

Banana Farming Scientific Method Can Earn Farmers 3 5 Lakh P
केले की खेती में मुनाफे का फॉर्मूला!- फोटो : reporter

Bihar Banana Farming: अगर किसान कम लागत में बेहतर आमदनी चाहते हैं तो केले की वैज्ञानिक तरीके से खेती उनके लिए मुनाफे का मजबूत जरिया बन सकती है। पश्चिम चंपारण के केवीके माधोपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने किसानों को केले की खेती के वैज्ञानिक तौर-तरीकों की जानकारी देते हुए कहा कि सही किस्म, उचित दूरी और फसल प्रबंधन अपनाकर किसान अच्छी पैदावार हासिल कर सकते हैं।

कृषि वैज्ञानिक के मुताबिक एक एकड़ में करीब 1200 से 1500 केले के पौधे लगाए जा सकते हैं। केले को नगदी फसल बताते हुए उन्होंने कहा कि पौधे से पौधे की दूरी 6 से 7 फीट और लाइन से लाइन की दूरी 4 से 5 फीट रखनी चाहिए। केले की फसल तैयार होने में करीब 12 से 14 महीने का समय लगता है।

उन्होंने किसानों को टिशू कल्चर के जी-9 पौधों का चयन करने की सलाह दी। पौधरोपण से पहले खेत में ढैंचा लगाकर उसे पलट देने से मिट्टी में जैविक पदार्थ और पोषक तत्व बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके बाद केले के पौधे लगाने पर फसल का विकास बेहतर हो सकता है।डॉ. सिंह के अनुसार अच्छी देखभाल होने पर एक पौधे में निकलने वाले घवद में करीब 20 से 25 दर्जन केले आ सकते हैं। फल विकसित होने के बाद उसे ड्रौपलीन बैग से ढकने की सलाह दी जाती है। इससे स्क्रैलिंग बीटल जैसे कीटों से फल की सुरक्षा में मदद मिलती है और केले की गुणवत्ता भी बेहतर रह सकती है।

उन्होंने बताया कि यदि फल को कीटों से बचाने के लिए किसान बार-बार रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं तो इससे उत्पादन लागत बढ़ने के साथ पर्यावरण और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ऐसे में वैज्ञानिक तरीके से फल को कवर करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

NSIT
Nsmch

कृषि वैज्ञानिक के मुताबिक एक एकड़ केले की खेती में करीब 1 से 1.5 लाख रुपये तक लागत आ सकती है। अच्छी पैदावार और बाजार भाव मिलने पर यही फसल 4 से 5 लाख रुपये तक में बिक सकती है। इस हिसाब से किसान को करीब 3 से 3.5 लाख रुपये तक शुद्ध मुनाफा मिलने की संभावना रहती है।

यानी केले की खेती में सिर्फ पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि सही किस्म, उचित दूरी, पोषण प्रबंधन, कीट नियंत्रण और वैज्ञानिक तकनीक अपनाना ही असली मुनाफे की कुंजी है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार