LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bagaha electrocution accident: : बगहा में 11 हजार वोल्ट के तार से दो बच्चों की मौत, दोनों परिवारों को 4-4 लाख का मुआवजा

Bagaha electrocution accident: बगहा के खटोरी पंचायत में कलश यात्रा के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी। प्रशासन ने दोनों परिवारों को चार-चार लाख रुपये दिए।

Bagaha electrocution accident

Bagaha electrocution accident: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में कलश यात्रा के दौरान हुए बिजली हादसे में जान गंवाने वाले दो लोगों के परिवारों को प्रशासन ने आर्थिक सहायता दी है। दोनों मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि दी गई है।

11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

यह हादसा खटोरी पंचायत में दोन कैनाल के पास कलश यात्रा के दौरान हुआ था। भैरोगंज थाना क्षेत्र के सासराव गांव से आए लोग यात्रा में शामिल थे। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चे भी झुलस गए थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की।

Diarch GO

एसडीएम ने मृतकों के परिवारों को दी सहायता राशि

बगहा की एसडीएम चांदनी कुमारी और बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की। इस तरह दोनों परिवारों को कुल आठ लाख रुपये की सहायता दी गई। इस दौरान प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। हादसे में घायल बच्चों के स्वास्थ्य और इलाज से जुड़ी जानकारी भी अहम है।

बगहा से नागेंद्र नारायण प्रसाद की रिपोर्ट