LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: बिहार के डीएसपी, दारोगा और डॉक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिए कोर्ट ने क्यों दिया ऐसा आदेश

Bihar News: बिहार के डीएसपी, दारोगा और डॉक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट कोर्ट ने जारी कर दिया है। कोर्ट ने 14 साल पुराने मामले में यह अहम फैसला लिया है, पढ़िए आगे...

कोर्ट का आदेश
बगहा कोर्ट का आदेश - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार में डीएसपी, दारोगा और डॉक्टर पर कोर्ट ने बड़ा एक्शन लिया है। कोर्ट ने 14 साल पुराने मामले में यह फैसला लिया है। यह निर्णय बगहा सिविल कोर्ट का है। कोर्ट ने सीतामढ़ी डीएसपी, दारोगा और डॉक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने सीतामढ़ी के डीएसपी अतनु दत्ता, दारोगा अमरेश कुमार सिंह और एक डॉक्टर ए.के. तिवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 

बगहा एसपी पर शो-कॉज जारी

आदेश के अनुसार, तीनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाना है। एडीजे-4 की अदालत ने बगहा के एसपी को निर्देश दिया है कि वे तीनों को गिरफ्तार कर 10 जून को हर हाल में कोर्ट में पेश करें। इसके साथ ही, कोर्ट ने आदेश की अनुपालन में लापरवाही बरतने पर बगहा एसपी को शो-कॉज नोटिस भी जारी किया है।

Diarch GO

2011 के मामले में फैसला 

यह मामला वर्ष 2011 के डेबा हत्याकांड से जुड़ा है। जिसमें बगहा थाना कांड संख्या 472/2011 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पिछले 12 वर्षों से यह केस केवल गवाहों की अनुपस्थिति के कारण लंबित है। हाल ही में कोर्ट ने गवाही के लिए एनबीडब्ल्यू (गिरफ्तारी वारंट) भी जारी किया था, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। अब कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए साफ कर दिया है कि अगली सुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित हों, वरना आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।