LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Election 2025 - 'एनडीए मतलब नेशनल डेवलपमेंट एलाएंस', भाजपा कैंडिडेट के नामांकन में शामिल हुए अनुराग ठाकुर और डिप्टी सीएम दिया कुमारी, कहा – लालटेन से दूर रहें, यह खतरनाक

Bihar Election 2025 - बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के वोटिंग के लिए नाॉमिनेशन के आखिरी दिन महागठबंधन और एनडीए के कई प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

Bihar Election 2025 - 'एनडीए मतलब नेशनल डेवलपमेंट एलाएंस', भ

Bettiah – प.चम्पारण के लौरिया विधानसभा से भाजपा विधायक विनय बिहारी , बेतिया से बिहार सरकार की पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री रेणू देवी और नौतन से भाजपा विधायक नारायण साह ने आज अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया और बेतिया के रमना मैदान मे आशीर्वाद सह नामांकन सभा का आयोजन किया गया था। जिसमे केन्द्रीय खनन व कोयला राज्य मंत्री सतीशचंद्र दूबे , पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर , राजस्थान के उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहीत कई गणमान्य शामिल रहे। 

सभा को संबोधित करते हुये सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए मुट्ठी बंद कर नारा लगाया। साथ ही कहा की यहा नेशनल डेवलपमेंट एलाइंस भी है , सुशासन है, लॉ एंड आर्डर है,सुरक्षित बॉर्डर,रोजगार है। लोगों से नारा लगवाया रफ्तार पकड़ चुका बिहार फिर से एनडीए सरकार।यहां बुजुर्गो विधवाओं का पैशन बढ़ा है।

।IIT ,NIT , छह एयरपोर्ट बना है एम्स बना है।नौकरी और रोजगार बिहार में तेजी से बढ़ रहा है।महागठबंधन को कौरव बताते हुए एनडीए को पांडव बताया।पांच सौ साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर बना।बिहार में माता सीता का मंदिरा बना।2005 के पहले भी बिहार में आया था और इसके बाद भी आया हूं।बिहार में बहुत विकास हुआ है।

राजद के शासन में 118 नरसंहार हुए। अपहरण होते थे।लालूजी ने जंगल राज बनाया था बिहार को।राजद जब जब आई है अपने साथ तबाही लाई है। बिहार में पहले सूर्य अस्त और अपराधी मस्त रहते थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने बिहारियों को पैखाना साफ करने वाला बताया था। उनके साथ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव क्यों गठबंधन किए है। विपक्ष द्वारा नरेंद्र मोदी के मां को गाली देने वाली बात पर लोगों से पूछा कि मोदी जी की मां को गाली देना क्या सही है। अपनी मां को अग्नि देने के बाद दो घंटे में जो देश की लोगों की सेवा में लग जाए ऐसा नरेंद्र मोदी हीं हो सकता है। 

NSIT
Nsmch

डिप्टी सीएम दिया कुमार ने महागठबंधन को बताया धोखेबाज

राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने लोगों से हाथ उठवाकर जीत का भरोसा मांगा।लोगों से कहा अब आप लोगों को   लालटेन के नीचे नहीं बैठना पड़ता है led के नीचे बैठते है। वहीं महागठबंधन को धोखेबाज बताया।लालू,तेजस्वी लोगो को बेवकूफ बनाते है। बिहार में पहले महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थीं। आज सुरक्षा का माहौल है। लोगों को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि त्यौहार आने वाला हैष दीपावली और छठ इससे बड़ा आपका लोकतंत्र का त्यौहार आया है वोट जरूर दें। 

नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी मिलकर बिहार का खूब विकास किया। महिलाओं के खाते में सीधे दस हजार रुपए जा रहे हैं किसान सम्मान निधि की राशि जा रही है।बहुत सारा विकास का काम हुआ है।राजस्थान के अपने चुनाव क्षेत्र रहे रहे बिहारियों का आधार प्रकट किया कि बिहारियों ने मुझे बहुत अच्छे वोटों से जिताया है।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार