LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

एक और घूसखोर अफसर रंगे हाथ चढ़ा निगरानी के हत्थे,जिला मत्स्य पदाधिकारी के पद पर है तैनात

बिहार में भ्रष्टचार के खिलाफ निगरानी विभाग का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम निगरानी विभाग दस्ते द्वारा जिला मत्स्य पदाधिकारी पियूष रंजन को उनके सरकारी दफ्तर से ही लाख रूपये घुस की रकम लेते गिरफ्तार किया गया है.

एक और घूसखोर अफसर रंगे हाथ चढ़ा निगरानी के हत्थे,जिला मत्स्य
एक और घूसखोर अफसर रंगे हाथ चढ़ा निगरानी के हत्थे,जिला मत्स्य पदाधिकारी के पद पर है तैनात - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार में भ्रष्टचार के खिलाफ निगरानी विभाग का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम निगरानी की टीम ने एक और घूसखोर अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा है. पटना से पहुचे निगरानी दस्ते के द्वारा पश्चिम चम्पारण के जिला मत्स्य पदाधिकारी पियूष रंजन को उनके सरकारी दफ्तर से ही घुस की रकम लेते गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, बैरिया प्रखंड के पखनाहा बाजार निवासी मुराद अनवर ने निगरानी विभाग को शिकायत की थी. जिसमें बताया गया था कि प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत मिलने वाले सब्सिडी के एवज में 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग मत्स्य पदाधिकारी पीयूष रंजन ने की है.

सब्सिडी का लाभ देने के लिए मांगे थे पैसे

मिली जानकारी के अनुसार सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर जिला मत्स्य पदाधिकारी पियूष रंजन को रिश्वत लेते हुए निगरानी ने रंगे हाथों पकड़ा है. दरअसल, जिला मत्स्य पदाधिकारी  एक लाख रुपए रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने पकड़ा है. दरअसल, प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत 25 लाख रुपए की योजना चलाई जाती है. इस योजन के तहत लाभुक को 10 लाख रुपए की सब्सिडी मिलती है. इसी पैसे खातिर शिकायतकर्ता मुराद अनवर की मां को इस योजना के तहत सब्सिडी लेना था. जिसके एवज में अधिकारी ने अनुदान की राशि का दस प्रतिशत मांगा था.

मिली शिकायत हुआ एक्शन

पीड़ित मुराद अनवर ने इस मामले की लिखित शिकायत निगरानी विभाग से की। शिकायत की सत्यापन के बाद निगरानी की टीम ने पूरे प्रकरण की गहन जांच की और फिर सोमवार को बिछाए गए जाल में जिला मत्स्य पदाधिकारी को पकड़ लिया. आरोपित अधिकारी को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. निगरानी विभाग के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि शिकायत सही पाई गई थी. इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और जिला मत्स्य पदाधिकारी को उनके कार्यालय से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद अधिकारी को निगरानी विभाग की टीम पूछताछ के लिए पटना अपने साथ लेते गई. निगरानी टिम की  इस कार्रवाई के बाद जिले भर में हड़कंप मचा है.

रिपोर्टर - आशीष कुमार