LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

love marrigae -शादी करने के बाद कोर्ट में गवाही देने आए प्रेमी युगल से मारपीट, युवती के परिजनों ने प्रेमी युवक के परिवार पर किया हमला

love marrigae - घर से भागकर शादी करने के बाद प्रेमी युगल गवाही देने कोर्ट पहुंचे, लेकिन इसी दौरान युवती का परिवार पहुंच गया और उन्होंने युवती के पति की पिटाई कर दी।

love marrigae  -शादी करने के बाद कोर्ट में गवाही देने आए प्र
बगहा में प्रेमी जोड़े से हुई मारपीट।- फोटो : आशीष कुमार

Bagaha-bettiah - खबर प.चम्पारण के बगहा कोर्ट से जुड़ी है, जहां गवाही देने के लिए पहुंचे प्रेमी युगल के साथ युवती के परिजनों ने बगहा अनुमंडल के पास मारपीट की। इस दौरान युवती के परिजनों ने प्रेमी युगल के साथ-साथ युवक के परिजनों के साथ भी मारपीट की। मारपीट की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों को अंचल गार्ड के सहयोग से मामले को शांत कराया गया। इसके बाद प्रेमी युवा पटखौली थाने पहुंचकर मामले में 12 लोगों को नाम से करते हुए एफआईआर दर्ज कराया गया।

प्रेमी  युगल ने भागकर रचाई शादी  

मामला शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अनुमंडल कार्यालय के पास की है। जानकारी के अनुसार चौतरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी युगल 6 अप्रैल 2025 को घर छोड़कर फरार हो गए थे। इस दौरान प्रेमी युगल सूरत पहुंचे जहां दोनों ने कोर्ट में 14 अप्रैल को शादी भी कर ली। 

इधर युवती के परिजनों ने चौतरवा थाने में युवती के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस युवक की खोज कर रही थी। पुलिस के दबीश पर दोपहर व्यवहार न्यायालय बगहा में गवाही देने पहुंचे थे। जिसकी सूचना युवती के परिजनों को लगी।

युवती को प्रेमी से अलग करने की कोशिश

वे अनुमंडल कार्यालय समीप पहुंचे जहां प्रेमी युगल को देख युवती के परिजनों युवती को अपने साथ जबरन घर लेजाने की प्रयास करने लगे। लेकिन युवती उनके साथ जाने से इनकार कर दी। जिससे नाराज परिजनों ने प्रेमी युगल के साथ साथ युवक के परिजनों की  पिटाई करना शुरू कर दी। 

NSIT
Nsmch

युवती ने माता पिता पर किया केस

हालांकि स्थानीय लोगों व अंचल गार्डों के द्वारा मामले को शांत कराया गया। जिसके बाद प्रेमी युगल पटखौली थाना पहुंचे और पुलिस को अपनी फरियाद सुनाई। इसके पश्चात युवती अजमेरी खातून ने थाना में आवेदन देकर अपने माता-पिता समेत कुल एक दर्जन लोगों को नामजद किया है। 

पटखौली थानाध्यक्ष हृदयनंद सिंह ने बताया कि लिखित आवेदन पर थाना में एफआईआर किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट - आशिष कुमार, बेतिया