LATEST NEWS

  • Upendra Kushwaha
  • Bihar Politics: ‘पार्टी टूटने वाली है?’ सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज- भीड़ बहुत है पत्रकार जी, आपका

  • BJP Power Show in Patna
  • Bihar Politics: पटना में BJP का शक्ति प्रदर्शन, मिलर मैदान में ऑनलाइन जुड़े पीएम मोदी और नितिन

  • Chhath Rush Train
  • Bihar Train Ticket: त्योहार पर घर लौटना हुआ मुश्किल, ट्रेन में नो रुम, फ्लाइट का किराया 3

  • Vaishali STF Team Attacked
  • Bihar Crime: बिहार में STF पर भीड़ ने किया हमला, 4 जवान घायल, हथियार छीनने की कोशिश,फायरिंग

  • Bihar BJP
  • Bihar BJP: पटना में आज BJP का शक्ति प्रदर्शन, सुबह मोदी का डिजिटल संबोधन, शाम को गांधी मैदान

Bihar News : बेतिया में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, जमकर चले लाठी डंडे, महिला सहित आठ लोग हुए जख्मी

Bihar News : बेतिया में आपसी रंजिश में दो गुट गुट आपस में भिड़ गए. इस घटना में महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए......पढ़िए आगे

Bihar News : बेतिया में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई
दो गुटों में मारपीट - फोटो : SOCIAL MEDIA

BETTIAH : पश्चिम चंपारण जिले के पटखौली थाना क्षेत्र के गोइती गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। इस खूनी संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

आठ घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घायल हुए सभी आठ लोगों को उनके परिजनों की मदद से तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टर रंजन कुमार उनकी देखरेख और इलाज कर रहे हैं। चिकित्सक ने बताया कि फिलहाल सभी घायलों की स्थिति सामान्य है, हालांकि उनमें से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की जाँच कर रही है।

Diarch GO

गंभीर घायलों को किया जा सकता है रेफर

चिकित्सकों ने स्पष्ट किया है कि यदि गंभीर रूप से घायल हुए लोगों की स्थिति में कोई जटिलता उत्पन्न होती है, तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया (Government Medical College and Hospital, Bettiah) रेफर किया जा सकता है। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन सभी घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहा है।

पुरानी हिस्सेदारी को लेकर था विवाद

बताया जा रहा है कि यह विवाद पुरानी जमीन की हिस्सेदारी को लेकर था। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते स्थिति ने हिंसक रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पटखौली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। गांव में फिलहाल शांति और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट