LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : बेतिया में पूजा घर से निकला सांपों का कुनबा, समय रहते नजर पड़ने से टला बड़ा हादसा

Bihar News : बेतिया के नवलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर के लगभग 120 वर्गफुट के पूजा घर से एक-दो नहीं, बल्कि सांपों का पूरा कुनबा निकल आया.....पढ़िए आगे

Bihar News : बेतिया में पूजा घर से निकला सांपों का कुनबा, सम
घर में निकला साँपों का कुनबा - फोटो : ASHISH

BETTIAH : पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहां नवलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के करीब 120 वर्गफुट के पूजा घर से एक-दो नहीं, बल्कि सांपों का पूरा कुनबा बाहर निकल आया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जिस समय यह वाकया हुआ, परिवार के सभी लोग घर के भीतर ही मौजूद थे। गनीमत रही कि गृहस्वामी की पत्नी की नजर अचानक रेंगते हुए सांपों पर पड़ गई। उन्होंने बिना वक्त गंवाए तुरंत शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को सतर्क किया, जिसके बाद पूरे घर में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हैरान करने वाली बात यह है कि सांपों का यह डेरा उसी पूजा घर में था, जहां परिवार के लोग रोज सुबह-शाम पूजा-अर्चना करते हैं और घर के बच्चे भी अक्सर वहां आते-जाते रहते थे। इतनी सुरक्षित और पवित्र जगह पर इतनी बड़ी संख्या में जहरीले जीवों की मौजूदगी देखकर हर कोई दंग है।

Diarch GO

समय रहते सांपों पर नजर पड़ जाने से एक बड़ा और भयानक हादसा टल गया और परिवार का हर सदस्य पूरी तरह सुरक्षित बच गया। ग्रामीणों ने इसे भगवान की बड़ी कृपा बताते हुए राहत की सांस ली है। इस अनोखी और डरावनी घटना की खबर जंगल की आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों और जानकारों का कहना है कि बरसात के मौसम में बिलों में पानी भर जाने के कारण सांपों के बाहर निकलने की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं। ऐसे में सभी को अलर्ट रहने और सांप दिखने पर खुद जोखिम उठाने के बजाय विशेषज्ञों या वन विभाग को सूचित करने की सलाह दी जा रही है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट