LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Snake home - एक घर से तीन दिनों में निकले 60 कोबरा सांप, रात में होती थी सरसराहट, डर से सहमा है पूरा परिवार

Snake home - एक घर से तीन दिनों में एक के बाद एक 60 कोबरा सांप को निकाला गया है। एक साथ इतने कोबरा सांप को देख गांव वाले भी हैरान हैं।

Snake home - एक घर से तीन दिनों में निकले 60 कोबरा सांप, रात

Bagaha - बगहा में सावन का महीना जहां शिवभक्तों के लिए आस्था का समय होता है, वहीं बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में इस बार यह महीना डर और हैरानी का सबब बन गया है। गांव के एक घर से तीन दिनों के भीतर 60 से अधिक कोबरा सांप निकलने की घटना ने पूरे क्षेत्र को सकते में डाल दिया है।

रात में होती थी सांपों की सरसराहट

यह घर गांव के अंतिम छोर पर स्थित है, जहां विनोद यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। खेत से सटा यह मकान अब इलाके में 'सांपों के घर' के नाम से चर्चा का विषय बन चुका है। विनोद यादव का कहना है कि बीते कुछ दिनों से घर में रात के समय सरसराहट की आवाजें सुनाई देती थीं। शुरुआत में परिवार ने इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब एक के बाद एक सांप दिखाई देने लगे तो घर में अफरा-तफरी मच गई।

घर के नीचे मिला कोबरा सांपों का बिल

घबराए विनोद ने यह बात आसपास के ग्रामीणों को बताई। फिर गांव के कुछ युवकों ने साहस दिखाकर घर की तलाशी शुरू की। जब फर्श के नीचे खुदाई की गई तो वहां एक बड़ा सांपों का बिल मिला, जिसमें जहरीले कोबरा सांपों का झुंड रह रहा था। तीन दिनों तक चले स्थानीय अभियान में लगभग 60 से अधिक कोबरा सांपों को सुरक्षित निकाला गया, जिन्हें बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।

इस घटना के बाद विनोद यादव का परिवार अब अपने ही घर में जाने से डर रहा है। वे फिलहाल पास के रिश्तेदार के घर में रह रहे हैं। गांव में भी डर का माहौल है। स्थानीय लोग अपने बच्चों को उस रास्ते से गुजरने नहीं दे रहे हैं और खुद भी सतर्कता बरत रहे हैं।

NSIT
Nsmch

Report - nagendra prasad