LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: बिहार के 15 लोग उत्तराखंड के धराली में लापता, एक हफ्ते बाद भी नहीं मिला सुराग, बादल फटने से मची थी भारी तबाही

Bihar News: बिहार के 15 लोग उत्तराखंड के धराली में लापता हो गए। बादल फटने के बाद हुए हादसे में सभी लापता हैं और हादसे के एक हफ्ते के बाद भी उनकी कोई खबर नहीं मिली है...

15 bihari missing in Dharali
15 bihari missing in Dharali- फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के बेतिया जिले के 15 लोग उत्तराखंड के धराली में लापता हो गए। बादल फटने के बाद हुए हादसे में ये लोग लापता हो गए थे जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं इनमें से 4 लोगों की दाह संस्कार परिजनों ने पुतला बनाकर किया। दरअसल, 5 अगस्त को उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से भीषण हादसा हुआ।   इस हादसे के चपेट में आए बिहार के बेतिया जिले के 15 लोग अब भी लापता हैं। हादसे के एक सप्ताह बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। निराश परिजनों ने चार लापता लोगों को मृत मानकर उनके पुतलों का दाह संस्कार कर दिया।

कौन हैं लापता

लापता मजदूरों में सिकटा प्रखंड के मंगलहिया और छपैनिया गांव के 12 तथा चनपटिया प्रखंड के तीन मजदूर शामिल हैं। सभी रोज़गार के लिए धराली गए थे। मैनाटांड़ के पुरुषोत्तमपुर गांव में देवराज शर्मा और उनके दो पुत्रों अनिल व सुशील शर्मा के पुतले का दाह संस्कार किया गया। सिकटा के अनिरुद्ध ठाकुर ने अपने भाई राकेश ठाकुर और रिपोट दास ने अपने अविवाहित पुत्र गुड्डू दास का कुश का पुतला बनाकर सिकरहना नदी किनारे अंतिम संस्कार किया।

Diarch GO

खोज के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

हादसे के बाद परिजन लगातार लापता लोगों से संपर्क करने की कोशिश करते रहे, लेकिन जब कोई खबर नहीं मिली तो कुछ परिजन खुद धराली पहुंच गए। लौटकर उन्होंने बताया कि घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह है। वहां बचने की संभावना लगभग न के बराबर है। रेस्क्यू टीम को भी वहां पहुंचने में करीब दो हफ्ते लग सकते हैं।

अपने अपने काम में लगे थे लोग अचानक आई तबाही 

अनिरुद्ध ठाकुर के अनुसार, उनका भाई धराली में सैलून चला रहा था और घटना के समय 10-12 लोग दुकान में बैठे थे। तभी अचानक बादल फटने से आए मलबे और पानी के तेज बहाव में सभी बह गए या दब गए। वहीं मैनाटांड़ के सुनील शर्मा ने बताया कि उनके पिता और दो भाई 11 अन्य लोगों के साथ एक घर में रह रहे थे। घटना के समय दो लोग बाहर गए थे बाकी नौ लोग घर के अंदर थे जिनका अब तक कोई पता नहीं चला है।

NSIT
Nsmch

लापता लोगों में शामिल नाम

बृजेश उर्फ विदेशी यादव, गुड्डू दास, संदीप मुखिया (पुत्र हरिलाल मुखिया), संदीप साह (पुत्र इंद्रजीत साह), राकेश ठाकुर (पुत्र परशुराम ठाकुर), राहुल कुमार मुखिया, योगेंद्र मुखिया, बंधु मुखिया, निशु शर्मा, रामाधार कुशवाहा, कृष्णा राम आदि के नाम सूची में शामिल हैं। यह त्रासदी न केवल उत्तराखंड बल्कि बिहार के इन गांवों के लिए भी गहरी पीड़ा छोड़ गई है। परिजन अब केवल प्रशासन से अंतिम पुष्टि और औपचारिकताओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं।