LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar News: बिहार में गर्मी का कहर, गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान बेहोश होकर गिरी महिला सिपाही, मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार में भीषण गर्मी का असर अब सरकारी कार्यक्रमों में भी साफ दिखाई देने लगा है।...

Woman Constable Faints During Guard of Honour in Heatwave
गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान बेहोश होकर गिरी महिला सिपाही- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में भीषण गर्मी का असर अब सरकारी कार्यक्रमों में भी साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को भी चिंता में डाल दिया। बेगूसराय में बिहार सरकार के एक मंत्री के स्वागत के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दे रही एक महिला सिपाही अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी, जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के मंत्री एवं बेगूसराय जिले के प्रभारी मंत्री समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए कारगिल भवन पहुंचे थे। उनके आगमन पर पुलिस बल द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था। इसी दौरान तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच ड्यूटी निभा रही एक महिला सिपाही अचानक चक्कर खाकर गिर गई।

NSIT
Nsmch

महिला सिपाही के जमीन पर गिरते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में साथी पुलिसकर्मी उसकी मदद के लिए दौड़े और उसे उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। प्राथमिक तौर पर पानी का छिड़काव किया गया और उसे राहत पहुंचाने की कोशिश की गई। कुछ देर बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान तेज धूप और उमस का असर साफ महसूस किया जा रहा था। लगातार बढ़ते तापमान और लू जैसे हालात के कारण खुले मैदान में लंबे समय तक खड़े रहना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात जवानों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस घटना के बाद जिले में बढ़ती गर्मी को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि लगातार बढ़ते तापमान के बीच खुले स्थानों पर आयोजित सरकारी कार्यक्रमों में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाने चाहिए।

मौसम विभाग पहले ही बिहार के कई जिलों में गर्मी और उमस को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है। ऐसे में बेगूसराय की यह घटना इस बात का संकेत मानी जा रही है कि तेज गर्मी अब आम जनजीवन के साथ-साथ सरकारी कामकाज को भी प्रभावित करने लगी है। फिलहाल महिला सिपाही की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने भीषण गर्मी के बीच ड्यूटी कर रहे सुरक्षाकर्मियों की चुनौतियों को एक बार फिर सामने ला दिया है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री