LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Crime : इधर नीतीश कुमार ने ली सीएम पद की शपथ उधर बेगूसराय में हो गया एनकाउंटर, एक बदमाश को लगी गोली, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : नीतीश कुमार के शपथ लेते ही बेगूसराय में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. जिसके बाद एक अपराधी को गोली लगी है. वहीँ चार को गिरफ्तार किया गया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : इधर नीतीश कुमार ने ली सीएम पद की शपथ उधर बेगूस
बेगूसराय में एनकाउंटर - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में सरकार गठन होने से पहले पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुआ है। इस मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है। पुलिस ने अपने साहस का परिचय देते हुए चार अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस और अपराधी के बीच घंटे तक मुठभेड़ जारी रहा। 

आपको बताते चले बेगूसराय पुलिस के लिए अच्छा दिन साबित हुआ। जहां पुलिस ने बेगूसराय की पुलिस एवं एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी सहित चार अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस दौरान अपराधियों के साथ पुलिस को मुठभेड़ करना पड़ा। जिसमें पुलिस की गोली से एक अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

Diarch GO

यह पूरा मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधूरापुर पिछला दियारा की है। बताया जा रहा है कि बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मधूरापुर देहरा में कई अपराधी मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ पुलिस उस जगह की घेराबंदी शुरू की। घेराबंदी के दौरान ही अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। अपराधी के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद पुलिस भी ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगी।

बताया जा रहा है कि पुलिस और अपराधी के बीच घंटे तक मुठभेड़ हुआ। और इसी मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए खदेड़ कर चार अपराधी को गिरफ्तार किया। हालांकि बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि चार अपराधियों को हिरासत में लिया गया है एवं इस कार्रवाई में पुलिस की गोली से 1 अपराधी घायल है। साथ ही एसपी ने बताया की हथियार भी बरामद किए गए है और अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है। 

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट