LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: अंचालाधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस की साजिश ! सीओ ने वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप, पटना में प्रदर्शन

Bihar News:

Bihar News: अंचालाधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस की साजिश ! सीओ

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते दिन निगरानी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेगूसराय से अंचलाधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। वहीं अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर सीओ का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीओ  निगरानी की टीम पर उन्हें फसाने का आरोप लगा रहे हैं। वायरल वीडियो में सीओ कहते नजर आ रहे हैं कि वो समिति की बैठक में हैं। वो आगे कहते नजर आ रहे हैं कि विजिलेंस के द्वारा ऑपरेटर को रिश्वत लेते पकड़ा गया है और उसके माध्यम से उन्हें फंसाने का काम किया जा रहा है। वीडियो में सीओ कहते नजर आ रहे हैं कि बैठक में बैठे सभी सदस्य इस बात के सबूत हैं कि वो निर्दोष हैं। 

साजिश के तहत सीओ की हुई गिरफ्तारी 

वहीं अब इस मामले में बिहार राजस्व सेवा संघ ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। पटना में बिरसा के द्वारा  एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कर रहे है। दरअसल, 9 सितंबर को डंडारी प्रखंड सभागार में पंचायत समिति एवं 20 सूत्री समिति की बैठक के दौरान अंचलाधिकारी राजीव कुमार को निगरानी विभाग (विजिलेंस) की टीम ने अचानक गिरफ्तार कर लिया। बिरसा का आरोप है कि यह कार्रवाई बिना स्वतंत्र गवाह, सक्षम आदेश और ट्रैप की विधिसम्मत प्रक्रिया के की गई। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी स्पष्ट किया कि अंचलाधिकारी ने किसी प्रकार की रिश्वत की मांग या स्वीकार नहीं की थी।

Diarch GO

सीओ की गिरफ्तारी मनमानी 

बिहार राजस्व सेवा संघ (बिरसा) ने इस गिरफ्तारी को पूरी तरह मनमानी और पूर्वाग्रहपूर्ण बताया है। संघ का कहना है कि अंचल अधिकारियों को भू-माफियाओं और असंतुष्ट पक्षकारों के षड्यंत्र के तहत निशाना बनाया जा रहा है। अन्य विभागों की तरह यहाँ भी कनिष्ठ कर्मचारियों की त्रुटियों की जिम्मेदारी सीधे अंचलाधिकारी पर थोप दी जाती है, जो न्यायसंगत नहीं है।

बिरसा का विरोध प्रदर्शन आज 

दूसरी ओर जिला इकाई, बेगूसराय ने इस घटना के विरोध में सामूहिक अवकाश की घोषणा की है। वहीं, प्रदेश स्तर पर संघ ने 11 सितंबर यानी आज पटना स्थित गर्दनीबाग धरना स्थल पर सुबह 11 बजे से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस धरना में पूरे बिहार के अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी तथा सर्वे एवं बंदोबस्त पदाधिकारी शामिल होंगे।

NSIT
Nsmch

संघ की मांगे

संघ ने अपनी मांगें स्पष्ट करते हुए कहा है कि विजिलेंस विभाग द्वारा गलत और मनमाने ट्रैप की प्रवृत्ति पर रोक लगे। निर्दोष अधिकारियों की गरिमा बहाल की जाए और सार्वजनिक माफी मांगी जाए। संबंधित दोषी विजिलेंस अधिकारियों पर विधिसम्मत कार्रवाई हो। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो आंदोलन को हड़ताल और कार्य बहिष्कार तक आगे बढ़ाया जाएगा।