LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

बेगूसराय में लव मैरेज का दर्दनाक अंत! जोड़े ने एक साथ दुनिया को कहा अलविदा,मचा कोहराम

बिहार के बेगूसराय में घर से भाग कर अंतरजातीय प्रेम विवाह कर साथ रह रहे एक जोड़े ने आत्महत्या कर ली.शादी के बाद समाजिक दबाव और पंचायत के विरोध के बावजूद दोनों साथ रह रहे थे.लेकिन फिर इस्टा ग्राम पर अलविदा लिखकर ...

बेगूसराय में लव मैरेज का दर्दनाक अंत! जोड़े ने एक साथ दुनिया
बेगूसराय में लव मैरेज का दर्दनाक अंत!- फोटो : REPORTER

N4N डेस्क: बिहार के बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र के बहदरपुर गांव में कोहराम मचा हुआ है. दरअसल,घर से भाग कर अंतरजातीय प्रेम विवाह कर साथ रह रहे एक जोड़े ने आत्महत्या कर ली.स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद डीएसपी आनंद पांडेय और लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. परिजनों का कहना है कि दंपति के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था. 

मृतक दंपति की पहचान 21 वर्षीय शुभम कुमार और पत्नी की पहचान मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया है कि दोनों ने लगभग 8 महीने पहले अंतरजातीय विवाह प्रेम प्रसंग में किया था.वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है.वहीं इस घटना के संबंध में लाखो थाना अध्यक्ष ने बताया है कि आत्महत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है.

NSIT
Nsmch

अजय शास्त्री की रिपोर्ट