LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : निगरानी की टीम ने घूसखोर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को किया गिरफ्तार, पैक्स अध्यक्ष से मांगी थी 10 हज़ार रूपये की रिश्वत

Bihar News : निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घूसखोर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है. वे पैक्स अध्यक्ष से 10 हज़ार रूपये रिश्वत ले रहे थे......पढ़िए आगे

Bihar News : निगरानी की टीम ने घूसखोर सहकारिता प्रसार पदाधिक
घूसखोर अधिकारी गिरफ्तार - फोटो : AJAY

BEGUSARAI : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बेगूसराय के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद को 10 हजार रुपया घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी विभाग की टीम ने उसे जीरो माइल में एक होटल के पास से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर के पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार सुमित अपने पैक्स भवन का गोदाम बनवाना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को आवेदन दिया था। 

आवेदन की स्वीकृति के लिए सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद ने 25 हजार रुपए की डिमांड कर रहे थे। लेकिन पैक्स अध्यक्ष पैसा देने के लिए तैयार नहीं थे। अंत में 10 हजार में सौदा तय हुआ। सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि 10 हजार रुपया दीजिएगा, तभी गोदाम बनाने के लिए आवेदन आगे बढ़ाया जाएगा। इसके बाद पैक्स अध्यक्ष ने इसकी शिकायत 15 सितंबर को निगरानी विभाग पटना के कार्यालय में की थी।

Diarch GO

निगरानी विभाग पटना के डीएसपी श्रीराम चौधरी ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने 15 सितंबर को शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद आज पैक्स अध्यक्ष और सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के बीच पैसा का लेनदेन तय हुआ था।

सहकारिता प्रसार पदाधिकारी आज सिमरिया में आयोजित राज्यपाल के कार्यक्रम में ड्यूटी पर थे। वहां से लौटने के दौरान जीरो माइल में एक होटल के पास अधिकारी ने 10 हजार रुपया लेकर बैग में रखा। तभी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सभी नोट 500 के थे, फिलहाल सर्किट हाउस लाकर पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट