LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Crime News : लड़की से नाजायज संबंध को लेकर मंदिर के पुजारी की हुई हत्या, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : लड़की से नाजायज सम्बन्ध को लेकर मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गयी. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीँ पुलिस ने हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : लड़की से नाजायज संबंध को लेकर मंदिर के पुज
पुजारी की हत्या - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : जिले के पनसल्ला गांव में दुर्गा मंदिर के पुजारी शंभू सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। लाखो थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना का खुलासा करते हुए सदर डीएसपी-1 सुबोध कुमार ने बताया कि हत्या का कारण पुजारी के अवैध संबंध थे। शंभू सिंह का एक लड़की से नाजायज संबंध था। इसी कारण पहले भी एक बार मंदिर से उन्हें हटाया गया था। 

लेकिन पुजारी के करतूत से बदनामी बढ़ने पर सोनू कुमार, मनीष कुमार और निलेश कुमार ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पुजारी की हत्या की साजिश रची। इसके बाद जब 13 मई की रात शंभू सिंह अर्धनिर्मित दुर्गा मंदिर परिसर में सो रहे थे। उसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में लाखो थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

तीनों आरोपियों को सुरदासा ढाला के पास एक खेत से पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने पुजारी की हत्या की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिया के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट