LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: तेघड़ा में बेकाबू हुआ सियासी खेल! खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता और गरीबदास के समर्थकों में भिड़ंत, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बेगूसराय जिले के तेघड़ा में शनिवार को सियासत का पारा उस वक्त चढ़ गया जब खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता और स्थानीय नेता शिव प्रकाश उर्फ गरीबदास के समर्थक आमने-सामने आ गए।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
तेघड़ा में बेकाबू हुआ सियासी खेल!- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025:  बेगूसराय जिले के तेघड़ा में शनिवार को सियासत का पारा उस वक्त चढ़ गया जब खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता और स्थानीय नेता शिव प्रकाश उर्फ गरीबदास के समर्थक आमने-सामने आ गए। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए दोनों गुटों में तीखी नोकझोंक और फिर हाथापाई की स्थिति बन गई।

देखते ही देखते माहौल इतना गर्म हो गया कि मौके पर तैनात प्रशासन को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई समर्थक मौके से भाग खड़े हुए जबकि कुछ को पुलिस ने हिरासत में लिया।

सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में मंत्री सुरेंद्र मेहता के आगमन को लेकर गरीबदास समर्थकों ने विरोध जताया था। उनका आरोप था कि क्षेत्र में विकास के नाम पर मंत्री केवल दिखावा कर रहे हैं, जबकि स्थानीय जनता की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। वहीं, मंत्री समर्थकों का कहना है कि विपक्षी गुट जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

NSIT
Nsmch

तेघड़ा की यह झड़प न सिर्फ स्थानीय राजनीति को गर्मा गई है बल्कि भाजपा के अंदरूनी खींचतान को भी उजागर कर गई है। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि आगामी चुनाव से पहले ऐसे विवाद पार्टी की छवि पर असर डाल सकते हैं।तेघड़ा का यह "सियासी खेल" दिखा गया कि मैदान चाहे खेल का हो या राजनीति का, टकराव में जनता ही सबसे पहले पिसती है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री