LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar News: BJP नेता के घर पर पहले पथराव फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, बंदूक की बट से मारकर बदमाशों ने किया जख्मी, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News: बीजेपी नेता के घर बेखौफ अपराधियों ने पहले पथराव किया फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसके बाद भाजपा नेता को बंदूक की बट से मार मारकर जख्मी कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

गोलीबारी
बीजेपी नेता के घर पर फायरिंग - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बाद एक आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला बेगूसराय के सीमावर्ती इलाके का है। जहां बेखौफ बदमाशों ने भाजपा नेता के घर पर पहले पथराव की फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में भाजपा नेता गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने बंदूक की बेट से मारमार कर भाजपा नेता को जख्मी कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई। 

 भाजपा नेता के घर फायरिंग 

दरअसल, बेगूसराय जिले में शुक्रवार शाम ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दी गई। मामला बखरी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बहादुरपुर इलाके का है। इस फायरिंग में पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं भाजपा नेता विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले विजय सिंह के घर पर पथराव कर जमकर तोड़फोड़ की, इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी।

अस्पताल में भर्ती हुए भाजपा नेता 

गोलीबारी की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल विजय सिंह ने बताया कि 1 जनवरी को गांव के कुछ युवकों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी। उस समय उन्होंने युवकों को समझाने का प्रयास किया था, जिससे वे नाराज हो गए। विजय सिंह के अनुसार, 2 जनवरी की शाम वही युवक दोबारा आए और गाली-गलौज करने लगे। इस घटना को लेकर जब वे आवेदन देने बहादुरपुर थाना जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें रास्ते में पकड़ लिया।

इलाके में मचा हड़कंप 

आरोप है कि अपराधियों ने विजय सिंह को बखरी के शकरपुरा–बहादुरपुर बांध पर ले जाकर बंदूक के बट से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें बखरी पीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें अलौली स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch