LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Crime News : बेगूसराय में शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने की चाकू से गोदकर संतोष की हत्या, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बेगूसराय में शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने चाकू मारकर दोस्त की हत्या कर दी. जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेगूसराय में शराब पार्टी के बाद दोस्तों न
दोस्तों ने की दोस्त की हत्या - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बेगूसराय में चर्चित संतोष कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में, दो दोस्तों ने मिलकर संतोष की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह वार्ड नंबर 10 का है। जहां 7 अक्टूबर को नागदाह वार्ड नंबर 10 में मकई के खेत से संतोष कुमार का शव बरामद हुआ था। 

इस मामले में सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि हत्या के पीछे पैसे की लेन-देन की रंजिश थी। मृतक संतोष कुमार लगातार अपने पैसों की मांग कर रहा था। विकास और हर्ष बार-बार उसे टालते रहे। 6 अक्टूबर को दोनों ने संतोष को शराब पार्टी के बहाने बुलाया। शराब पिलाने के बाद चाकू से गोद-गोदकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। 

Diarch GO

पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में तेजी दिखाते हुए विशेष टीम गठित की। टेक्निकल रिसर्च और पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों – विकास कुमार और हर्ष कुमार को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और 5 हजार रुपए नगद भी बरामद हुए हैं। मृतक संतोष कुमार, लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी गांव का रहने वाला था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

दोस्ती की आड़ में दुश्मनी. पैसों की लालच में इंसानियत की हत्या। मृतक संतोष हत्याकांड ने पूरे बेगूसराय को हिला कर रख दिया है। फ़िलहाल पुलिस दोनों अपराधियों को जेल भेज चुकी है।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट