LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Election 2025 - मुकेश सहनी के साथ मछली पकड़ने तालाब में उतरे राहुल गांधी, जमकर लिया तैराकी का आनंद, वीडियो वायरल

Bihar Election 2025 - राहुल गांधी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। जब वह वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी के साथ तालाब में मछली पकड़ने के लिए उतर गए।

Bihar Election 2025 - मुकेश सहनी के साथ मछली पकड़ने तालाब मे

Begusarai - बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी  का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। जब वह वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी के साथ तालाब में मछली पकड़ने के लिए उतर गए। इस दौरान उन्होंने तालाब में तैराकी का भी आनंद लिया। लोगों ने उन्हें तालाब में उतरकर जाल डालते और मछलियां पकड़ते देखा। वहीं राहुल गांधी को ऐसा करते देख वहां मौजूद लोग भी उत्साहित नजर आए। वहीं राहुल गांधी का पोखरे में यूं तैरते हुए वीडियो वायरल हो गया है।

बेगूसराय गए थे राहुल गांधी


Diarch GO

बता दें राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए बेगूसराय में थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से तालाब में तैयारियां चल रही थीं। जब राहुल गांधी पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। फिर मुकेश सहनी जैसे ही तालाब में कूदे वह भी बिना हिचकिचाए तालाब में उतरे और मछुआरों के साथ जुट गए। स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर मछली पकड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया में भाग लिया।

इस मौके पर वीआईपी प्रमुख मुखेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी राहुल गांधी के साथ मौजूद थे। तीनों नेताओं ने एक साथ तालाब में उतरकर ग्रामीणों के साथ बातचीत की और स्थानीय भोजन का स्वाद भी चखा।

NSIT
Nsmch

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


राहुल गांधी का तालाब में उतरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। लोग जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को है। मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।