LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को दंड, कोर्ट ने 20 साल सश्रम कारावास एवं 20 हजार अर्थदण्ड की सुनाई सजा

पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश दिव्या शेखर की अदालत ने 18 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने मामले मेंआरोपित महेश सदा को भारतीय दंड विधान एवं पोक्सो एक्ट की धाराओं में दोषी घोषित किया।

Bihar News: डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को दंड, क
डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को दंड- फोटो : social Media

Bihar News: पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश दिव्या शेखर की अदालत ने 18 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने मामले की सुनवाई करते हुए बरौनी थाना के पिपरा निवासी आरोपित महेश सदा को भारतीय दंड विधान एवं पोक्सो एक्ट की धाराओं में दोषी घोषित किया।

 सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपित को 20 साल सश्रम कारावास एवं 20 हजार अर्थदण्ड की सजा सुनाई। पीड़िता को 2 लाख सरकारी मुआवजा देने के लिए न्यायालय ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार को आदेशित किया है। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक कुमारी मनीषा ने कुल नौ गवाहों की गवाही कराई है।

Diarch GO

आपको बता दें कि वर्ष 2025 में विशेष लोक अभियोजक कुमारी मनीषा के द्वारा यह 7 वीं सजा कराई गई है। आरोपित पर आरोप है कि 23 फरवरी 2024 को 11 बजे दिन में जब सूचिका अपने घर से बाहर खेत गई थी तभी 20 वर्षीय आरोपित महेश सदा ने सूचिका के डेढ़ साल की बच्ची को नग्न करके दुष्कर्म किया। पीङिता के रोने की आवाज पर सुचिका आई और  हल्ला किया तो ग्रामीण वहां पहुंचे और आरोपित को पकड़ा और पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री