LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar Crime : नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी पर हमले का पुलिस ने किया खुलासा, गर्लफ्रेंड विवाद में 5 लाख की दी गयी थी सुपारी, चार आरोपी हुए गिरफ्तार

Bihar Crime : बेगूसराय में नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी पर हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. गर्लफ्रेंड के विवाद में उसकी हत्या की सुपारी दी गयी थी.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी पर हमले का पुलिस ने किया
हमले का खुलासा - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : नगर थाना क्षेत्र में नेशनल स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार पर हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि गर्लफ्रेंड विवाद के चलते आरोपी ने करीब 4 से 5 लाख रुपये की सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिलाया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता समेत अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को शाम करीब 3:45 बजे नगर थाना क्षेत्र के ममता होटल के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोविंद कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई थी। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या-160/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले के खुलासे के लिए सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुरारी कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर मंगल कुमार को भी पकड़ा गया, जो पहले से ही दरभंगा में एक अन्य मामले में गिरफ्तार था।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गोविंद कुमार और भूपेंद्र कुमार के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन गर्लफ्रेंड को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी रंजिश में भूपेंद्र ने सुपारी देकर गोविंद की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत मुरारी, मंगल और शिवम ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया, जबकि प्रिंस कुमार आरोपियों को गोविंद की गतिविधियों की सूचना दे रहा था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। वहीं मुख्य आरोपी भूपेंद्र कुमार, शिवम कुमार और प्रिंस कुमार फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इधर, घायल गोविंद कुमार का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

अजय शास्त्री की रिपोर्ट