LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar news - एशिया के सबसे चौड़े सिक्सलेन पुल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बारिश में भी सिमरिया घाट पर जुटे हजारों लोग

Bihar news - 1871 करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे चौड़े सिक्स लेन पुल का आज पीएम मोदी ने उद्धघाटन किया। इस दौरान उन्होंने पुल का निरीक्षण भी किया।

Bihar news -  एशिया के सबसे चौड़े सिक्सलेन पुल का पीएम मोदी
पीएम मोदी को सुनने के लिए जाती भीड़़- फोटो : अजय शास्त्री

Begusarai - बेगूसराय में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिमरिया गंगा धाम पहुंचे। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। वही देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लोगों को हाथ हिला कर लोगों को अभिनंदन किया। 

बताते चलें कि सिमरिया में गंगा नदी पर बने एशिया के  सबसे चौड़े सिक्स लेन पुल का उद्घाटन और निरीक्षण उनके द्वारा किया गया। इस दौरान बारिश में मोदी जी को देखने के लिए लोग काफी संख्या में मौजूद थे। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को हाथ हिलाकर अभिनंदन किए। 

तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से देश के प्रधानमंत्री लोगों को अभिनंदन कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्स लेन पुल का उद्घाटन एवं निरीक्षण करके लौट गए। जहां रास्ते में ही लोगों को देश के प्रधानमंत्री हाथ हिला कर अभिनंदन किया। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित थे। 

NSIT
Nsmch

बेगूसराय के लिए आज का दिन खास दिन था। क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेगूसराय सिमरिया गंगा धाम पहुंचे। इस मौके पर सिमरिया धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री बेगूसराय वासियों को बड़ी सौगात दिए हैं। लोगों ने बताया है की बारिश हो या आधी हो फिर भी देश के प्रधानमंत्री को देखने के लिए हम लोग दूर-दराज से आए हैं। 

उन्होंने बताया है कि आज गंगा नदी के ऊपर सिक्स लेन पुल बनकर तैयार हो गया। उन्होंने कहा कि इस सिक्स लेन पुल बन जाने के कारण लोगों को पटना से बेगूसराय आने में काफी सहूलियत होगी और रोजगार सहित विकास की गति देगी।

बताते चलें कि 1871 करोड़ की लागत से पुल को निर्माण किया गया है। एशिया का सबसे लंबा और चौड़ा पुल सिमरिया गंगा नदी पर बनकर तैयार हो गया है। इस दौरान लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है क्योंकि कल तक लोग पटना जाने में काफी समस्या लगती थी लेकिन सिक्स लेन पुल बन जाने के कारण अब लोग आसानी से पटना पहुंच जाएंगे।

रिपोर्ट - अजय शास्त्री