LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Politics: मौलवी, मस्जिद, फतवे और...गिरिराज सिंह का मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान, कहा- “मुसलमान होते है नमक..”

Bihar Politics: अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर सियासी तूफ़ान खड़ा कर दिया है।...

Giriraj Singh
गिरिराज सिंह का मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान- फोटो : reporter

Bihar Politics: अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर सियासी तूफ़ान खड़ा कर दिया है। जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि “अगर तुम मस्जिदों से फतवा जारी करोगे तो हम भी मंदिरों से हुंकार भरेंगे।”

 मंत्री जी यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि “मुसलमान नमक हराम होते हैं। केंद्र में मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार ने उन्हें हर योजना का लाभ दिया, लेकिन इसके बावजूद मुसलमान वोट नहीं देते।”

Diarch GO

गिरिराज सिंह के मुताबिक, जब उनसे कई बार मुसलमानों से यह पूछा गया कि क्या उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला, तो उन्होंने स्वीकार किया कि हां, उन्हें लाभ मिला। लेकिन जब वोट देने की बात आई तो वे मुकर गए।

उनके इस बयान ने न सिर्फ़ सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि विपक्ष ने इसे ध्रुवीकरण की सियासत करार दिया है। विश्लेषक मान रहे हैं कि विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही गिरिराज सिंह के इस तरह के बयान सियासी तापमान और तेज़ करेंगे।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय पहले भी गिरिराज सिंह की सियासत का केंद्र रहा है और यहां से दिए गए उनके बयान अक्सर सुर्खियों से लेकर विवादों तक का सफ़र तय करते हैं।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री