LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Politics : इंडियन इंकलाब पार्टी ने बेगूसराय में चलाया सदस्यता अभियान, लोगों से अधिक से अधिक संख्या में की पार्टी से जुड़ने की अपील

Bihar Politics : इंडियन इंकलाब पार्टी ने बेगूसराय में चलाया

BEGUSARAI : इंडियन इंकलाब पार्टी और अखिल भारतीय पान महासंघ के साझा नेतृत्व में चल रहे "एक करोड़ सदस्यता अभियान" को पूरे बिहार में ज़बरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। राज्य के कई जिलों—राजगीर, जमुई, समस्तीपुर, कटिहार, सहरसा और बेगूसराय—में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान को गति देने के लिए जनजागरण और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राजगीर: मोरा गांव में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

राजगीर के मोरा गांव में पार्टी की जिला अध्यक्ष अनीता कुमारी गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रो. के. राज और बेगूसराय जिलाध्यक्ष विनोद मुखिया ने भाग लेकर स्थानीय जनता को अभियान की व्यापकता और महत्व से अवगत कराया।

जमुई: तारापुर विधानसभा के दुबई पंचायत में भव्य स्वागत

जमुई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत तारापुर विधानसभा में दुबई पंचायत के मुखिया कन्हैयालाल तांती की अध्यक्षता में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नरेंद्र तांती का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर इंडियन इंकलाब पार्टी का सदस्यता संग्राम आयोजित हुआ, जिसमें अखिल भारतीय पान महासंघ की ओर से जिला उपाध्यक्ष माधुरी गुप्ता, खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष जूली कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष सीताराम तांती, सुबोध तांती, संजय तांती समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

समस्तीपुर और कटिहार में संगठित अभियान

समस्तीपुर के विभिन्न प्रखंडों में ज़मीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर सदस्यता अभियान को विस्तार दिया। वहीं, कटिहार में अखिल भारतीय पान महासंघ और इंडियन इंकलाब पार्टी की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें एक करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य पर रणनीति बनाई गई।

NSIT
Nsmch

सहरसा और बेगूसराय में भी दिखा उत्साह

सहरसा में चलाए गए सदस्यता संग्राम में युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। बेगूसराय में भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पान समाज के प्रतिनिधियों ने सामूहिक बैठक कर सदस्यता अभियान को और तेज़ करने का संकल्प लिया।