LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar News : खगड़िया में दबंगों ने एक ही परिवार के 4 लोगों पर किया जानलेवा हमला, महिला की हुई मौत, तीन की हालत नाजुक

Bihar News : खगड़िया में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों पर बेरहमी से जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गयी, वहीँ 3 गंभीर रूप से जख्मी हैं.....पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में दबंगों ने एक ही परिवार के 4 लोगों प
महिला की मौत - फोटो : AJAY

BEGUSARAI : खगड़िया में दबंगों का कहर देखने को मिला है, जहां जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस की लापरवाही और दबंगों की लगातार मिल रही धमकियों को घटना की बड़ी वजह बताया है।  

खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र स्थित कड़वा मोड़ के पास 1 जून 2026 की देर रात करीब 2 बजे उस समय चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई, जब बदमाशों ने एक परिवार पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 28 वर्षीय रचना कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय परी कुमारी, 58 वर्षीय जयकांत पासवान और उनकी पत्नी पार्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, और वे जिंदगी तथा मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। 

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि जमीन लिखवाने को लेकर अनवर अली लगातार दबाव बना रहा था। वहीं मुख्य आरोपी मिथिलेश सिंह पर पहले से दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं, और घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी, और लगातार मिल रही धमकियों की जानकारी भी दी थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यदि पुलिस सतर्क रहती तो शायद यह दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य और बखरी विधायक सह गन्ना मंत्री संजय पासवान बेगूसराय के निजी अस्पताल पहुंचे, और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। जनप्रतिनिधियों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, और फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

अजय शास्त्री की रिपोर्ट