LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime - दूसरे युवक से पकड़ौआ विवाह के बाद महिला ने पहले पति की कराई हत्या, बोरे में बांधकर फेंका शव, साजिश का राज जानकर पुलिस भी हैरान

Bihar Crime - पकड़ौआ विवाह को बचाने के लिए विवाहिता ने साजिश के तहत पहले पति की हत्या करवा दी। बाद में शव को बोरे में बांधकर फेंक दिया।

Bihar Crime - दूसरे युवक से पकड़ौआ विवाह के बाद महिला ने पहल

Begusarai - बेगूसराय जिले में पत्नी ने अपने दूसरे पति के साथ रिश्ते को बचाने के लिए पहले पति की साजिश के तहत हत्या करवा दी। साथ ही उसके शव को शहर से 90 किमी दूर भगवानपुर इलाके में बोरे में बांधकर फेंक दिया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। अब पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है और आरोपी पत्नी और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

पूरे मामले में एसपी मनीष ने बताया कि सात मई को बोरे में एक शव बरामद किया गया था, जिसमें चार दिन बाद 11 मई को वैशाली जिले के रहनेवाले भोला पासवान के रूप में उसकी शिनाख्त की गई थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मामले की जांच में जुटी थी।

गूंजा नाम की युवती से किया प्रेम विवाह

पुलिस ने बताया कि भोला भगवती की पूजा में मनार (विशेष प्रकार का ढोलक) बजाने का काम करता था। जून 2023 में वैशाली के ही मरचा गांव निवासी उम्र में 5 साल बड़ी गूंजा से लव मैरिज किया था। डेढ़ साल तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे। इसके बाद बात बिगड़ गई। दोनों में अक्सर लड़ाई-झगड़े होने लगे। घटना से 6 महीना पहले पति का साथ छोड़कर लांबर गांव अपने नाना के घर चली आई थी।

जनवरी में नाना ने गूंजा की कराई पकड़ौआ विवाह

इस साल 23 जनवरी 2025 को नाना और मौसा ने समस्तीपुर के संजय राय के साथ पकड़ौआ शादी करा दी। संजय से गूंजा की दूसरी शादी की बात परिजनों ने छिपा ली थी। संजय भी शादी के बाद गूंजा को पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। 

NSIT
Nsmch

संजय को पता चला दूसरी शादी की बात

वहीं दूसरी तरफ गूंजा पहले पति से भी फोन पर बात करती थी। अप्रैल में संजय को भोला पासवान से फोन पर बात करने और गूंजा की दूसरी शादी की जानकारी मिली। सोशल मीडिया के जरिए से दोनों एक-दूसरे से फोटो भी शेयर करते थे। इसके बाद उसने उसे मारने का प्लान बनाया।

पत्नी और मौसा को किया शामिल

7 मई को गुंजा के जरिए संजय राय और उसके मौसा ने भोला पासवान को विक्रमपुर बांदे बुलया था। यहां आने के बाद अपने सहयोगी के साथ जबरन फोर व्हीलर में बैठाकर रोसड़ा थाना क्षेत्र के सिरसी चौर लेकर गए। तीनों ने मिलकर भोला के गले में फंदा लगाकर हत्या कर दिया। लाश को एक बोरे में बंद करके भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर तीन बटिया के समीप सड़क किनारे फेंक दिया।

शव मिलने के बाद परिजनों ने की शिनाख्त

वहीं भोला के लापता होने के बाद परिजन लगातार उसे खोज रहे थे। सोशल मीडिया के माध्यम से बेगूसराय सदर अस्पताल में एक अज्ञात लाश पड़े होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन 11 मई को अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पत्नी पर हत्या करवाने का आरोप लगाया था।

पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूला

एसपी मनीष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस लगातार अनुसंधान में जुटी हुई थी। विभिन्न तरीके से किए गए अनुसंधान के बाद गुंजा और उसके नए पति संजय राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्त स्वीकार कर ली है।