LATEST NEWS

Bihar Crime : बेगूसराय में दो बच्चों के विवाद में दबंगों ने बुजुर्ग के आंख में त्रिशूल गोदकर की निर्मम हत्या. आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar Crime : बेगूसराय में दो बच्चों के विवाद में दबंगों ने

BEGUSARAI ; बेगूसराय में दो बच्चों के मामूली विवाद से नाराज दबंगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को त्रिशूल से आंख गोद गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं इस हत्या के बाद हत्यारे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालाँकि दो आरोपी मौके से फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

घटना बखरी थाना क्षेत्र के उजान बाबा स्थान की है। मृतक व्यक्ति की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के बखरी वार्ड नंबर 23 के रहने वाले स्वर्गीय राम सुंदर राय का पुत्र इंद्रदेव राय के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि 10 दिन पहले दो बच्चे के बीच विवाद हुआ था। उन्होंने बताया है कि मृतक के भतीजा अमित कुमार के साथ आरोपी टुनटुन सदा के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। तभी उसकी इस बात को लेकर टुनटुन राय को डांट फटकार लगाया था। उस समय भी आरोपी टुनटुन सदा के द्वारा इंद्रदेव राय के ऊपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। 

उन्होंने बताया कि उस समय किसी तरह मामला को शांत कराया। जब बीती रात इंद्रदेव राय अपने डेरा पर अकेले सोया हुआ था। तभी आरोपी और तीन अपराधी मिलकर इंद्रदेव राय सोए अवस्था में ही त्रिशूल से आंख पर हमला कर हत्या कर दिया। उन्होंने बताया है कि वहां पर बाबा स्थान है इस बाबा स्थान में त्रिशूल गड़ा हुआ था। त्रिशूल उखाड़ कर आंख पर हमला कर निर्गुण तरीके से सोया अवस्था में ही इंद्रदेव राय की हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।वहीं मौत की खबर लगते ही गांव में काफी तनावपूर्ण स्थिति बन गई। 

इस घटना के बाद घटनास्थल पर बखरी थाने की पुलिस पहुंचकर सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि इस घटना के बाद आरोपी टुनटुन सदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अपराधी और फरार है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट