LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : बेगूसराय में बेख़ौफ़ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर की नर्सिंग छात्र की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Bihar News : बेगूसराय में बेख़ौफ़ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर नर्सिंग छात्र की हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है.......पढ़िए आगे

Bihar News : बेगूसराय में बेख़ौफ़ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारक
युवक की हत्या - फोटो : SOCIAL MEDIA

BEGUSARAI : जिले के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र स्थित नरूलापुर में अपराधियों ने खूनी खेल खेलते हुए एक होनहार छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान सागी पंचायत के बारा गांव (वार्ड नंबर 5) निवासी योगेंद्र पासवान के 20 वर्षीय पुत्र बादल कुमार उर्फ प्रियांशु राज के रूप में हुई है। प्रियांशु दरभंगा में रहकर बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था और इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रियांशु अपनी नर्सिंग की परीक्षा देकर कल ही अपने गांव लौटा था। अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए सिर में एक के बाद एक चार गोलियां दाग दीं। केवल इतना ही नहीं, प्रियांशु पर चाकू से भी कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की क्रूरता को देखकर यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने बड़ी रंजिश या सोची-समझी साजिश के तहत इस कांड को अंजाम दिया है।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय के एसपी मनीष स्वयं दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और मामले की गहन जांच पड़ताल की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया है। छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखे, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस इन बरामद वस्तुओं को जांच के लिए महत्वपूर्ण कड़ी मान रही है।

जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पुलिस की टीमें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। साथ ही स्थानीय लोगों और चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के समय की परिस्थितियों का पता चल सके। एसपी मनीष ने बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू पर काम कर रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान एसपी मनीष ने कहा कि फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक समय और कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट