LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, पटना से लौट रहे दारोगा समेत 4 की मौत, राजकीय सम्मान के साथ मनिहारी में दी गयी अंतिम विदाई

Bihar News : बेगूसराय में भीषण दुर्घटना में बिहार पुलिस के 2009 बैच के दरोगा ज्ञानेंद्र अमरेंद्र (48 वर्ष) समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मनिहारी में उन्हें अंतिम विदाई दी गयी......पढ़िए आगे

Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, पटना से लौट रहे द
दारोगा को अंतिम विदाई - फोटो : SHYAM

KATIHAR  : जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार पुलिस के दरोगा ज्ञानेंद्र अमरेंद्र (48) समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्ञानेंद्र अमरेंद्र वर्ष 2009 बैच के दरोगा थे। वे पटना में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर अपने दो पुलिसकर्मी साथियों एवं एक निजी चालक के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

बताया जा रहा है की हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार दरोगा ज्ञानेंद्र अमरेंद्र, उनके दो साथी पुलिसकर्मी और एक निजी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कटिहार मनिहारी प्रखंड के आजमपुर गोला स्थित धम्मक टोला वार्ड संख्या-09 के निवासी थे। उनके पिता योगेंद्र यादव, माता कौशल्या देवी, पत्नी अनीमा कुमारी और एक पुत्र हैं। बड़े भाई उमानंद यादव एवं अधिवक्ता पुरुषोत्तम कुमार उनके चचेरे भाई हैं।

शुक्रवार को जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव आजमपुर गोला पहुंचा तो परिवार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक एवं जनप्रतिनिधि उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इसके बाद उनके आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। मनिहारी गंगा घाट पर पुलिस प्रशासन द्वारा राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर, माल्यार्पण एवं शोक सलामी देकर दिवंगत दरोगा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मौके पर मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार, सीआई पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव, मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव, गोपाल यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत दरोगा ज्ञानेंद्र अमरेंद्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

NSIT
Nsmch

श्याम की रिपोर्ट