LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

वॉशरूम जा रही हूं…बोलकर शादी के महज इतने दिनों बाद चलती ट्रेन से लापता हो गई दुल्हन

शादी के महज 40 दिन बाद चलती ट्रेन से पति को छोड़ लापता हुई दुल्हन,पति-पत्नी तेघड़ा से दरभंगा जा रहे थे. लेकिन बीच रास्ते से पत्नी गायब हो गई, आंचल नाम की ये दुल्हन अपने बाथरूम जाने की बात कहकर गई थी लेकिन वो वापस नहीं लौटी

वॉशरूम जा रही हूं…बोलकर शादी के महज इतने दिनों बाद चलती ट्रे
वॉशरूम जा रही हूं…बोलकर शादी के महज इतने दिनों बाद चलती ट्रेन से लापता हो गई दुल्हन - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार के बेगूसराय के तेघड़ा से दरभंगा आ रही महिला ट्रेन से अचानक लापता हो गई. महिला के पति सुमित कुमार ने रेल थाना लहेरियासराय में आवेदन देकर बताया कि 28 जून 2025 को वह अपनी पत्नी आंचल कुमारी के साथ तेघड़ा स्टेशन से हावड़ा-जयनगर ट्रेन में सवार हुए थे. समस्तीपुर स्टेशन के पास पत्नी ने वॉशरूम जाने की बात कही. इसके बाद वह लौटकर नहीं आई. सुमित ने बताया कि कुछ देर के लिए उसकी आंख लग गई थी. जब नींद खुली तो पत्नी को ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली. बाथरूम के पास भी गया, वहां भी वह नहीं थी. पूरी बोगी में खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. तब तक ट्रेन लहेरियासराय पहुंच चुकी थी. स्टेशन पर उतरकर भी खोजबीन की, लेकिन पत्नी का कुछ पता नहीं चला,लापता महिला की मां प्रभा देवी ने बताया कि बेटी अपने पति के साथ लहेरियासराय आ रही थी. उनके पिता का हार्ट का ऑपरेशन हुआ था. उनसे मिलने और उनका हालचाल जानने आ रही थी. 

क्या बोला पति

सुमित ने बताया कि 18 मई 2025 को दोनों की शादी हुई थी. शादी बेगूसराय जिले में हुई थी. दोनों पिछले डेढ़ महीने से साथ रह रहे थे. किसी प्रेम प्रसंग की भी जानकारी नहीं है. सुमित ने बताया कि उसने थाना में आवेदन दिया है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है.सुमित ने बताया कि उसने पत्नी के मोबाइल पर कॉल भी किया गया. लेकिन मोबाइल बंद मिला. मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया गया है. परिजनों ने सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को फोन किया. लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली. जीआरपी को आवेदन दिया गया है. 

जीआरपी जाँच में जुटी

 

इस संबंध में दरभंगा जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।  

NSIT
Nsmch