LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News: राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह का हमला, कहा- "सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वालों को जनता देगी जवाब"

Bihar News: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे पर तीखा हमला बोला है

Giriraj Singh
राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह का हमला- फोटो : reporter

Bihar News:  केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जो व्यक्ति "पाकिस्तान की जुबान बोलकर" अपने ही देश की सेना के शौर्य पर सवाल खड़ा करता हो, उसे बिहार की जनता कभी सम्मान नहीं देगी।

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ "कनखी मार" ही नहीं, बल्कि अपने सहयोगियों से भी ऐसे सवाल खड़े करवाते रहे हैं, जिससे देश और सेना की अस्मिता को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जब पाकिस्तान को युद्ध में परास्त किया गया था, तब भी राहुल गांधी के "पूर्वज" इसी तरह सबूत मांगते फिरते थे।

सिंह ने जोर देकर कहा कि युद्ध में न कोई पक्ष होता है और न ही विपक्ष, उस समय सिर्फ भारत होता है। ऐसे में, उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले चुनावों में बिहार की जनता राहुल गांधी को "करारा जवाब" देगी। गिरिराज सिंह का यह बयान राहुल गांधी के गया दौरे के बाद आया है, जहाँ उन्होंने दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात की। यह बयान बिहार की राजनीतिक गरमाहट को और बढ़ाएगा, खासकर आगामी चुनावों के मद्देनजर।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री