LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Sport News : बेगूसराय में चार दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का होगा आयोजन, 80 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल, जानिए कब तक होगी इंट्री....

Bihar Sport News : बेगूसराय में चार दिवसीय राज्य स्तरीय शतरं

BEGUSARAI : ऑल बिहार चेस एसोसिएशन से संबंद्ध बेगूसराय शतरंज अकादमी की ओर से 9 से 12 जून तक राज्य स्तरीय U-11 ब्वायज एंड गर्ल्स शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को दून पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में बेगूसराय शतरंज अकादमी के अध्यक्ष समीर शेखर, उपाध्यक्ष सह आर्गेनाइजर सचिव मुकेश कुमार, अकादमी सलाहकार संजीव कुमार, संरक्षक दिलीप कुमार सिन्हा एवं दून पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि यह टूर्नामेंट दून पब्लिक स्कूल, रमजानपुर में खेला जाएगा।

संगठन के मीडिया सलाहकार निरंजन कुमार सिन्हा एवं संजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिले से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय रैटेड खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नामेंट में 80 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए खिलाड़ी की उम्र 1 जनवरी 2014 या इसके बाद की होनी चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 6 जून है और प्रवेश शुल्क 500 रुपए निर्धारित है।

अकादमी सलाहकार संजीव कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल संचालन की पूरी जिम्मेदारी दून पब्लिक स्कूल ने ली है। बेगूसराय शतरंज अकादमी ने इससे पूर्व वर्ष 2007 और 2008 में U-17 और U-25 का सफल आयोजन किया था। संजीव कुमार ने बताया कि इस  टूर्नामेंट में दोनों वर्ग से टॉप टू खिलाड़ियों को U-11 नेशनल टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट