बेगूसराय बालिका गृह में बड़ा सनसनीखेज खुलासा! पांच बच्चियां लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Bihar News: बेगूसराय के बालिका गृह से पांच बच्चियों के एक साथ गायब होने की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है…

Five Girls Missing From Begusarai Shelter Security Under Sca
बेगूसराय बालिका गृह में बड़ा सनसनीखेज खुलासा- फोटो : reporter

Bihar News:  बेगूसराय के बालिका गृह से पांच बच्चियों के एक साथ गायब होने की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। इस चौंकाने वाले मामले के सामने आते ही प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। आखिर इतनी कड़ी निगरानी वाले बालिका गृह से बच्चियां बाहर कैसे निकल गईं, यह सवाल अब जांच के घेरे में है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल छापेमारी अभियान शुरू किया गया और लापता बच्चियों की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की तफ्तीश तेज कर दी है।

Diarch GO

बेगूसराय के अनुमंडल पदाधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि लापता पांच बच्चियों में से तीन को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है, जबकि दो बच्चियों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस का दावा है कि हर एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

इस घटना ने बालिका गृह की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निगरानी व्यवस्था मजबूत होती तो इतनी बड़ी चूक सामने नहीं आती। सवाल यह भी उठ रहा है कि सुरक्षा में तैनात कर्मियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति पैदा हुई या फिर इसके पीछे कोई और साजिश है।

NSIT
Nsmch

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चियां किस परिस्थिति में बालिका गृह से बाहर निकलीं और इसमें किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। प्रशासन ने साफ किया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दो बच्चियों की बरामदगी पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस घटना के बाद जिले के अन्य बालिका गृहों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग भी तेज हो गई है। मामला अब सिर्फ लापता बच्चियों का नहीं, बल्कि सरकारी संरक्षण व्यवस्था की सुरक्षा और जवाबदेही का गंभीर सवाल बन चुका है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री