LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

मकई के खेत में मिली कॉलेज छात्र में मिली लाश, बदमाशों ने सिर में मारी गोली, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

मकई के खेत में मिली कॉलेज छात्र में मिली लाश, बदमाशों ने सिर

Begusarai - बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आई है। जहां कॉलेज छात्र का शव मकई के खेत से बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं परिजन भी अपने बेटे की मौत पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। वहीं सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद पहुंची पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।

घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद बहियार की है। पुलिस ने मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव के वार्ड नंबर- 3 के रहने वाले परमानंद पासवान उर्फ पारो पासवान के बेटे सचिन कुमार (22) के रूप में की है। दलसिंहसराय कॉलेज में ग्रेजुएशन में सचिन पढ़ता था। 

चौपाल में रात को सोने गया था

मृतक के पिता परमानंद पासवान ने बताया कि सचिन बराबर चौपाल पर जाकर सोता था। आज देर रात भी वह करीब 12 बजे हरिजन चौपाल पर सोने के लिए गया था। लेकिन सुबह में काफी देर तक घर वापस नहीं आया। सुबह काफी खोजबीन की गई, जिसमें कोई अता-पता नहीं चल सका।

सुबह मिली लाश, सिर में मारी गोली

गांव के लोग जब बहियार गए तो एक मकई के खेत में सचिन की लाश देखी। स्थानीय लोगों को जानकारी मिलने पर बहियार गए, तो खेत में सचिन की लाश पड़ी थी। उसके सिर में छेद है, लगता है बदमाशों ने सिर में पीछे से गोली मारकर हत्या की है। 

NSIT
Nsmch

पिता ने कहा है कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, पता नहीं किसने हत्या की है। हालांकि सचिन की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर गांव के ही कुछ युवकों ने किया है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। FSL टीम को भी सूचना दिया गया है।