LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

CBI Raid in Bihar: बिहार में CBI की छापेमारी, 8 घंटे तक चली शख्स से पूछताछ, जानिए क्या है पूरा मामला

CBI Raid in Bihar: बिहार में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बेगूसराय के एक शख्स के आवास पर छापेमारी की। इस दौरान सीबीआई ने करीब 8 घंटे तक शख्स से पूछताछ की।

सीबीआई की छापेमारी
8 घंटे तक चली छापेमारी - फोटो : social media

CBI Raid in Bihar:  बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। बेगूसराय में शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने एक घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जामा मस्जिद के पास स्थित एक आवास में की गई। बताया जा रहा है कि छापेमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक मामले को लेकर की गई है।

सीबीआई की छापेमारी 

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की टीम सुबह करीब 10 बजे मौके पर पहुंची और मो. खुर्शीद अनवर के बेटे मो. हासिर खुर्शीद से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। टीम शाम लगभग 5 बजे तक घर के अंदर ही जांच और पूछताछ करती रही। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को घर के भीतर जाने या बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई।

8 घंटे तक चली पूछताछ 

छापेमारी के दौरान सीबीआई टीम को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगने की बात सामने आ रही है, जिन्हें जांच के लिए अपने साथ ले जाया गया है। हालांकि, सीबीआई की ओर से अब तक इस कार्रवाई या जब्त दस्तावेजों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि यह पूछताछ वर्ष 2023 और 2025 से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों से संबंधित है। फिलहाल मामले को लेकर जांच जारी है और सीबीआई की अगली कार्रवाई पर नजरें टिकी हुई हैं।