LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar News: बिहार का स्कूल बना 'मयखाना'! नशे में धुत होकर लौटा छात्र, पुलिस पहुंची विद्यालय तो उड़े होश

Bihar News: बिहार में शराब का अवैध कारोबार लगातार जारी है। इसी बीच बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नशे की हालात में एक छात्र अपने घर पहुंचा। जिसके बाद इलाके में हड़मंप मच गया।

स्कूल में शराब
स्कूल बना मयखाना - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में पिछले 10 सालों से शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद धड़ल्ले से राज्य में अवैध शराब की करोबार जारी है। इसी बीच बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शिक्षा का मंदिर ही मयखाना बन गया है। पुलिस ने स्कूल से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस घटना ने एक बार फिर शराबबंदी कानून पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।  

स्कूल का शौचालय बना शराब का गोदाम 

दरअसल, पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में स्कूल के शौचालय को ही शराब का गोदाम बना दिया गया था। हैरानी की बात यह है कि एक मासूम छात्र ने शौचालय में रखी शराब को पेय पदार्थ समझकर पी लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, छात्र स्कूल के पीछे स्थित बंद पड़े शौचालय के पास पहुंचा, जहां शराब की पेटियां रखी हुई थीं।

नशे की हालत में घर पहुंचा छात्र

खेल-खेल में उसने वहां से बोतल उठाकर पी ली। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई और वह नशे की हालत में घर पहुंचा। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जब बच्चे की तबीयत में सुधार हुआ तो पूछताछ में उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग स्कूल पहुंचे और जब शौचालय का दरवाजा खोला गया तो अंदर भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हुईं। यह दृश्य देख सभी लोग हैरान रह गए।

25 पेटियां शराब बरामद 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए करीब 25 पेटियां शराब जब्त कर ली। हालांकि, इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं आखिर स्कूल परिसर जैसे संवेदनशील स्थान तक तस्करों की पहुंच कैसे हुई? क्या इसमें किसी की मिलीभगत है या निगरानी पूरी तरह विफल हो चुकी है? घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। अभिभावकों का कहना है कि जहां बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए, वहीं उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट