LATEST NEWS

Bihar News: बेगूसराय में 'बम ब्लास्ट' मामले में बड़ा खुलासा, 4 लोग हुए थे घायल, इलाके में दहशत

Bihar News: बेगूसराय में बीते दिन बम ब्लास्ट होने की खबर सामने आई थी। इस मामसे में अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस घटना में 4 लोग घायल हुए थे जिनका इलाज चल रहा है।

बम ब्लास्ट
बेगूसराय बम ब्लास्ट मामले में खुलासा- फोटो : social media

Bihar News: बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के उपरटोला वार्ड 9 में बुधवार को बम विस्फोट की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने तत्काल जांच शुरू की। शुरू में बम ब्लास्ट की आशंका जताई गई, लेकिन बाद में जांच में यह मामला सिर्फ पटाखा फोड़ने की शरारत निकला।

बम ब्लास्ट की अफवाह निकली पटाखे की शरारत 

घटना में चार लोग घायल हुए हैं। जिनमें राम उदगार शर्मा (55), लक्ष्मण शर्मा (32), सत्रोहन कुमार (30) और अजय शर्मा (36) शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज बलिया पीएचसी में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी नेहा कुमारी मौके पर पहुंचीं और जांच के बाद बताया कि घटनास्थल से बम विस्फोट जैसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि किसी बच्चे ने पटाखा फोड़ने की शरारत की, जिससे यह भ्रम उत्पन्न हुआ।

Diarch GO

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस 

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, यह घटना महज एक शरारत निकली, लेकिन हाल के दिनों में बेगूसराय में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बीच यह घटना स्थानीय लोगों में दहशत फैलाने वाली रही।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट