LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Politics : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष का बदमाशों ने किया अपहरण, परिजनों ने अनहोनी की जताई आशंका

Bihar Politics : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष का बदमाशों ने अपहरण कर लिया. इस घटना के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है. वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुटी है......पढ़िए आगे

Bihar Politics : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष
हम के प्रखंड अध्यक्ष का अपहरण - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष का बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र का है। एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं। अपहृत के परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।  घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार  शनिवार देर शाम संदलपुर पंचायत में हथियारबंद बदमाशों ने बीस सूत्री सदस्य और हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार साह का अपहरण कर लिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार डरा सहमा  हुआ है। हत्या की आशंका से परिजन सहम गए हैं। साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस रात से ही लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है। 

पुलिस को सूचना मिली तब से ताबड़तोड़ कार्रवाई फिर भी हाथ खाली 

साहेबपुरकमाल थाना को शनिवार रात सूचना मिली कि संदलपुर वार्ड नंबर 4 में डब्लू यादव और उसके कुछ साथियों ने मिलकर एक व्यक्ति को पकड़ गंगा किनारे दियारा की ओर ले गए हैं। सूचना पाकर थाना पुलिस और सशस्त्र बल मौके पर पहुंच गए, जहां जांच में पता चला कि ज्ञानटोल निवासी सूरज यादव का बेटा डब्लू यादव अपने साथियों के साथ हम नेता सह 20 सूत्री के सदस्य संदलपुर निवासी राकेश कुमार के घर पहुंचा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी बदमाश हथियार से लैस थे। घर पहुंचते ही उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया था। राकेश ने जब इसका विरोध किया तो डब्लू यादव ने मारपीट की और उसे जबरन पकड़कर गंगा किनारे दियारा की ओर ले गया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि  परिजन भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।

एसपी घटनास्थल पर पहुंचें

किडनैपिंग की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खुद मौके पर पहुंचे। साथ ही  उनके निर्देश पर बलिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में साहेबपुरकमाल थाना की टीम छानबीन में जुटी है। बेगूसराय पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राकेश की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट