LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

अपराधियों की गोली के शिकार नेशनल खिलाड़ी मौत से लड़ रहे जंग, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने की मुलाकात

खेलो इंडिया 2025 में बिहार वॉलीबॉल टीम के कप्तान रहे गोविंद कुमार को बेगूसराय में अपराधियों ने गोली मारी। पटना में चल रहा इलाज, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया कार्रवाई का भरोसा।

अपराधियों की गोली के शिकार नेशनल खिलाड़ी मौत से लड़ रहे जंग,

Begusarai -: बिहार के उभरते हुए खेल सितारे और नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार वर्तमान में पटना के एक निजी अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गौरतलब है कि 31 मार्च को बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद से उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

खेलो इंडिया और नेशनल गेम्स में कर चुके हैं बिहार का नेतृत्व

गोविंद कुमार बिहार के खेल जगत का एक जाना-माना नाम हैं। साल 2025 में आयोजित 'खेलो इंडिया गेम्स' में उन्हें बिहार वॉलीबॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। इसके अलावा, उन्होंने नेशनल गेम्स में भी बिहार का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आज वही होनहार खिलाड़ी अस्पताल के बेड पर जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने जाना हाल, कार्रवाई का दिया निर्देश

NSIT
Nsmch

गुरुवार दोपहर बिहार सरकार की खेल मंत्री और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह गोविंद कुमार से मुलाकात करने पटना के अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने डॉक्टरों से खिलाड़ी के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मंत्री ने बेगूसराय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर दोषियों पर अविलंब और कड़ी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया है।

अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति

मुलाकात के बाद श्रेयसी सिंह ने कहा कि समाज में अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सरकार 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोविंद कुमार पर हमला करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि खिलाड़ी के इलाज में आने वाले खर्च और अन्य जरूरतों में सरकार पूरी तरह साथ खड़ी है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 31 मार्च की है, जब बेगूसराय के जीडी कॉलेज रोड स्थित बजरंग चौक के पास अपराधियों ने गोविंद कुमार को निशाना बनाया और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद गोविंद लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।