LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime News : बेगूसराय में 9 महीने के बाद ‘भगवान जी’ की हुई घर वापसी, बेशकीमती मूर्तियाँ चोरों ने लौटाई वापस

Bihar Crime News : बेगूसराय में 9 महीने के बाद भगवान जी घर वापसी हुई है. जहाँ चोरों ने चोरी गयी मूर्तियों को वापस कर दिया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बेगूसराय में 9 महीने के बाद ‘भगवान जी’ की
भगवान की घर वापसी - फोटो : AJAY SHASTRI

Begusarai : बिहार के बेगूसराय में एक अजीबोगरीब घटना हुई है। जहां 9 महीने पहले ठाकुरबाड़ी से चोरी हुए भगवान जी की 2 मूर्ति एक फूल के पेड़ के नीचे प्रकट हो गया। वहीं इससे भी चौकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बिना कोई सावधानी के मूर्ति को हाथ से पकड़ कर उठाया। कपड़ा में लपेटकर अपने साथ लेके चली गई। उक्त घटना जिले के मंझौल थाना क्षेत्र के पबरा गाँव की है। 

ग्रामीणों में चर्चा

अब इस मामले को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं की जा रही है। ग्रामीणों की मांग है कि जब मूर्ति बरामद हुई है तो पुलिस को चोरी करने वाले या मूर्ति रखने वाले को गिरफ्तार करने की जरूरत है। ताकि हिन्दू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले को सबक मिल सके। बता दें साल 2025 के 13 जनवरी की रात पबरा ब्राह्मण टोला ठाकुरवाड़ी से कई बेशकीमती मूर्तियों की चोरी हुई थी। 

पुजारी ने दर्ज कराई थी शिकायत

इस मामले में पुजारी रामविलास झा ने आवेदन देकर अज्ञात चोरो पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें चोरी की गई बेशकीमती और अतिप्राचीन मूर्ति की कीमत करोड़ों में आंकी गई थी। घटनास्थल पर से उक्त चोरी की घटना के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर सहित पुलिस बलों ने जांच पड़ताल किये बिना ही मूर्ति उठाकर चले गए। 

पुलिस की कार्यशैली से ग्रामीणों में आक्रोश

स्थानीय ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इतनी बड़ी घटना में जिस प्रकार से मूर्ति बरामद हुई। वहां या तो एफएसएल या डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई जानी चाहिए थी। पर पुलिस अधिकारी गैर जिम्मेदाराना तरीके से खुली हाथ से मूर्ति को न सिर्फ उठाया और उसे कपड़े में लपेट कर ले  गए। अब चोरों तक पहुँचने की एक मात्र कड़ी पुलिस को हाथ लगी थी। वह भी मौका चला गया। ऐसे में बांकी मूर्तियों की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी असंभव प्रतीत हो रहा है।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट