LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

नेपाल में 'मौत का तांडव': खाई में गिरी टाटा सुमो, बेगूसराय के 3 दोस्तों समेत 6 की मौत; पशुपतिनाथ के दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा

बेगूसराय जिले के बलिया से नेपाल स्थित बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन करने गए तीन पक्के दोस्तों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। काठमांडू से लौटते समय उनकी टाटा सुमो अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कुल 6 लोगों की जान गई है

नेपाल में 'मौत का तांडव': खाई में गिरी टाटा सुमो, बेगूसराय क

Begusarai - काठमांडू से वीरगंज लौटते समय हुआ हादसा बेगूसराय के बलिया निवासी गिट्टू कुमार उर्फ समरजीत सिंह, अरविंद कुमार और रजनीश कुमार उर्फ गोल्डन 2 जनवरी को नेपाल के लिए निकले थे। 3 जनवरी को उन्होंने बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन किए और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी साझा कीं। शनिवार (4 जनवरी) की सुबह वे काठमांडू से टाटा सुमो में सवार होकर वीरगंज के लिए निकले, लेकिन रास्ते में बागमती प्रांत के मकवानपुर जिले में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूटी सांसें हादसे के बाद स्थानीय लोगों और नेपाल पुलिस की मदद से घायलों को हेथौड़ा स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने बेगूसराय के तीनों मित्रों सहित कुल 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को जैसे ही यह खबर बलिया पहुंची, मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

Diarch GO

परिजनों को सौंपे गए शव हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में नेपाल पहुंचे। मंगलवार को नेपाल पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के बाद तीनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए। उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार सुबह तक तीनों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बलिया पहुंच जाएंगे।

मृतकों की पहचान - गिट्टू कुमार उर्फ समरजीत सिंह, अरविंद कुमार, रजनीश कुमार उर्फ गोल्डन के रूप में की गई है।

NSIT
Nsmch