LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar Crime : बेगूसराय पुलिस ने एनकाउंटर में जख्मी बदमाशों के ठिकाने पर की छापेमारी, मिनी गन फैक्ट्री का हुआ उद्भेदन

Bihar Crime : बेगूसराय पुलिस ने encounter में जख्मी अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी की. जिसके बाद मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : बेगूसराय पुलिस ने एनकाउंटर में जख्मी बदमाशों क
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा - फोटो : AJAY

BEGUSARAI : बिहार में नई सरकार के गठन होने के साथ ही बेगूसराय पुलिस अपराधियों के खिलाफ एक्शन मोड में नाराज आ रही है। इस कड़ी में बेगूसराय पुलिस और STF पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर हुआ है। इस एनकाउंटर में एक अपराधी को गोली लगी गई है। जिससे अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया। उस कुख्यात अपराधी पर सरपंच के बेटे के मर्डर का आरोप है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र शालिग्राम गांव की है। वही घायल अपराधी की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव के रहने वाले राजकिशोर राय का पुत्र शिवदत्त राय के रूप में हुई है। इस मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और 3 लाख 70 हजार कैश और कोरेक्स कफ सिरप भारी मात्रा में भी बरामद किया है। 

घायल अपराधी का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां इलाज के बाद पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालीग्राम गांव में मिनी गन फैक्ट्री संचालित हो रहा है। इसी सूचना के आधार पर बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान के तहत अपराधियों ने ताबड़तोड़ पुलिस पर फायरिंग कर दिया। साहस का परिचय देते हुए पुलिस के द्वारा भी फायरिंग की गई। पुलिस के फायरिंग से एक अपराधी को गोली लग गई। उसके बाद पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्घाटन किया, जहाँ से भारी मात्रा में हथियार एवं अर्द्ध निर्मित हथियार बरामद किया। साथ ही साथ एक कार्बाइन भी पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि बेगूसराय पुलिस और STF पुलिस को इनपुट मिला था कि फरार अपराधी शिवदत्त राय साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालीग्राम गांव के आसपास हथियार खरीदने आया है। इसी सूचना के आधार पर बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ पुलिस संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस पर ही अपराधी के द्वारा फायरिंग कर दिया। पुलिस भी आत्मरक्षा करने के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय को गोली लग गई। और कुछ अपराधी मौके से फरार हो गया। 

पुलिस के द्वारा तलाशी ली गई तो उस जगह से मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन किया। जहां भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया। और तीन लाख 70 हजार कैश एवं भारी मात्रा में कोरेक्स भी बरामद किया। इस घटना के संबंध में बेगूसराय केसरी मनीष कुमार ने बताया है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम गांव में कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय मिनी गन फैक्ट्री पर हथियार खरीदने के लिए अमित कुमार के घर पर गया है। इसी सूचना के आधार पर बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया और छापेमारी अभियान के तहत ही अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि अपराधियों के द्वारा कार्बाइन सहित अन्य हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग किया। उन्होंने बताया कि अपराधी के द्वारा फायरिंग किया गया तो पुलिस भी इधर से ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें एक अपराधी शिवदत्त कुमार को दो गोली लगागया। गोली लगते ही अपराधी गिर गया और अन्य अपराधी मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया है कि जब तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में हथियार एवं निर्मित हथियार तीन लाख 70 हजार रुपया एवं कोरेक्स का भारी मात्रा में बोतल भी बरामद किया है। इस दौरान एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि शिवदत्त राय को पकड़ कर पुलिस ने जब पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर एक घर से भारी मात्रा में हथियार, कैश और कफसिरप बरामद किए गए हैं। 

बता दें कि 2 सितंबर 2022 की रात तेघड़ा थाना क्षेत्र के धनकौल पंचायत के सरपंच मीना देवी के बनहारा स्थित घर पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। जिसमें सरपंच के छोटे बेटे अवनीश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि बड़ा बेटा रजनीश कुमार घायल हो गया था। लूटपाट का विरोध करने पर मर्डर हुआ था। इस मामले में शिवदत्त राय और उसके गिरोह के सरगना सहित कई बदमाशों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर एसटीएफ उसके पीछे लगी हुई थी, इसी दौरान इनपुट के आधार पर रात में जब उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की गई, तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। बदमाशों ने पुलिस पर 6-7 राउंड गोली चलाई। जवाब में पुलिस ने भी तीन राउंड गोली चलाई है। सरपंच के बेटे के हत्या मामले में करीब एक साल पहले शिवदत्त राय को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। वहां से बेगूसराय लाकर जेल भेजा गया था और करीब दो महीने पहले बेल पर बाहर आया था। जहां एसटीएफ की विशेष टीम को सूचना मिली थी कि बड़े स्तर पर हथियार की खरीद बिक्री अपराधियों के द्वारा इस इलाके में की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर जैसे एसटीएफ एवं बेगूसराय की पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो अपराधियों की ओर से गोलीबारी शुरू कर दिए। तत्पश्चात पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग शुरू की। जिसमें तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनाहरा निवासी अपराधी शिवदत्त राय गोलीबारी में घायल हो गए तो वहीं पुलिस उक्त स्थल से दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है एवं एक देसी कार्बन दो मैगजीन पांच खोखा एवं दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल शिवदत्त राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है एवं पुलिस के द्वारा अभी भी छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट