LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar News : बेगूसराय पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बम निरोधक दस्ते ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Bihar News : जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : बेगूसराय पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने क
बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : AJAY

BEGUSARAI : बेगूसराय में स्थित डाकघर परिसर के पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल हरकत में आ गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे परिसर की सघन तलाशी अभियान चलाया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना संबंधित अधिकारियों को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र के आसपास के इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान केंद्र में मौजूद लोगों को सतर्क किया गया और परिसर की गहन जांच की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी किस माध्यम से दी गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। तकनीकी टीम भी एक्टिव कर दी गई है, जो धमकी से जुड़े डिजिटल और अन्य साक्ष्यों को खंगाल रही है। फिलहाल जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही हैं। घटना के बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचे आवेदकों और कर्मचारियों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल देखने को मिला। हालांकि अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

उधर, बेगूसराय पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। धमकी देने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान करने के लिए तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। फिलहाल पासपोर्ट सेवा केंद्र और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

NSIT
Nsmch

अजय शास्त्री की रिपोर्ट