LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

बेगूसराय होमगार्ड बहाली में बड़ा खेल: मेधा सूची में गड़बड़ी पर जिला कमांडेंट अखिलेश ठाकुर सस्पेंड

Begusarai Home Guard recruitment scam बिहार सरकार के गृह विभाग ने बेगूसराय में होमगार्ड नामांकन प्रक्रिया में हुई धांधली को लेकर बड़ी कार्रवाई की है।

Begusarai Home Guard recruitment scam District Commandant Ak

बिहार सरकार ने बेगूसराय जिले के होमगार्ड नामांकन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता पाए जाने के बाद जिला समादेष्टा (कमांडेंट) श्री अखिलेश कुमार ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह विभाग (विशेष शाखा) द्वारा जारी संकल्प के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रकाशित अंतिम मेधा सूची (Merit List) में कई त्रुटियां और गड़बड़ियां सामने आई थीं। इन आरोपों की उच्चस्तरीय जांच समिति द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है।

विभागीय जांच और अनुशासनिक कार्रवाई

निलंबन के साथ ही सरकार ने अखिलेश कुमार ठाकुर के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही भी प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। जांच समिति के प्रतिवेदन और अनुशंसा के आधार पर यह पाया गया कि नामांकन की पूरी प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई थी। बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की जा रही है।

निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय और भत्ते

निलंबन की इस अवधि में श्री ठाकुर का मुख्यालय पटना स्थित 'महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा' का कार्यालय निर्धारित किया गया है। नियमानुसार, निलंबन के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान किया जाएगा, बशर्ते वे निर्धारित मुख्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। निलंबन का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।